amitabh bachchan
- फोटो : social media
ट्विटर पर एक यूजर ने फिल्म के कुछ पोस्टर्स साझा करते अमिताभ बच्चन और प्रोडक्शन हाउस से पूछा, 'इस फिल्म का क्या हुआ।' इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'कृपया यूटीवी फिल्म्स, डिज्नी, स्टार और वॉर्नर...जो भी हैं? यह फिल्म हमें दे दो, हम इसे रिलीज कर लेंगे। लेकिन इसे दे दो।' इस फिल्म को लेकर फिल्म के निर्देशक पहले कहा चुके हैं, 'मुझे लगता है कि इतने लंबे समय से फिल्म को रिलीज ना करना रचनात्मक लोगों की तौहीन करना है। आप अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार का अपमान नहीं कर सकते हैं जिन्होंने इस फिल्म को दो साल दिए हैं। अभी तक इस फिल्म का कुछ भी नहीं हुआ है।'