kareena kapoor
कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पति के साथ नजर आईं। भावुक रिद्धिमा कपूर को आलिया भट्ट ने संभाला। आलिया के साथ करण जौहर भी नजर आए। कृष्णा के बेटे ऋषि कपूर उन्हें अंतिम विदाई देने मुंबई नहीं आ पाए। दरअसल, ऋषि 29 सितंबर को इलाज कराने अमेरिका गए हैं। लेकिन उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर को मुंबई के लिए रवाना कर दिया है।