anup jalota
दरअसल बिग बॉस ने सिंगल्स और जोड़ियों को किडनेपिंग टास्क दिया था। टास्क में घर के सिंगल्स किडनेपर बने। टास्क के पहले टर्न में दीपिका ने अनूप जलोटा को किडनेप किया। इस टास्क को जीतने की एवज में दीपिका ने जसलीन के कपड़े, मेकअप और बाल काटने की डिमांड की, बस फिर क्या था, जहां जोड़ियों में आए लोग जसलीन को बार-बार टास्क जीतने के लिए सारी डिमांड पूरी करने के लिए कहते दिखे, वहीं जसलीन अपने कपड़ों और मेकअप को लेकर बहुत भावुक हो गईं और रोती दिखीं।