फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ ने शेयर की 'जलसा' की अनदेखी तस्वीरें, मंत्री सतपाल महाराज की बहू ने यूं मनाईं दिवाली

Wed, 30 Oct 2019 11:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने दिवाली के मौके पर अपने घर जलसा में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हुए। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, अजय देवगन, काजोल और करण जौहर समेत तमाम सितारे पहुंचे। इस मौके पर पूरा बच्चन परिवार पारंपरिक अंदाज में नजर आया।
विज्ञापन

2 of 5
जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवाली के दिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या दिये जला रहे हैं। अमिताभ ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'त्योहार के इस पूरे हफ्ते में सभी को ढेर सारा प्यार और उनके लिए शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

3 of 5
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री और राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं मोहिना कुमारी सिंह की शादी की चर्चा बीते दिनों खूब हुई। 14 अक्टूबर को मोहिना ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के संग फेरे लिए। शादी के बाद उन्होंने पहली दिवाली सेलिब्रेट की।

4 of 5
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मोहिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान मोहिना ने सी ग्रीन और येलो कलर का लहंगा कैरी किया। मोहिना का लुक राजपूताना टच लिए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी के बाद पहली दिवाली मनाई। प्रियंका चोपड़ा ने पहले ही शादी की तस्वीरें शेयर कर दी थी। अब निक ने एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है। जिसमें निक और प्रियंका रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें