हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का पहला मुंबई चैप्टर 1 मई से शुरू होने जा रहा है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के वर्ल्ड जियो सेंटर में होने जा रहे चार दिन के इस आयोजन में वैसे तो हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला, मराठी, उडडिया आदि भारतीय सिनेमा के अंगों के दर्जनों कलाकार, फिल्म निर्माण कंपनियों के अधिकारी, सरकारी अफसर और मंत्री आदि के पहुंचने की उम्मीद है लेकिन इस समिट की बोहनी इतने शानदार तरीके से किए जाने की तैयारियां इन दिनों यहां चल रही हैं, कि पूरी दुनिया तक इसका संदेश जाए।