बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी मेडिकल कंडीशन की सलामती की दुआ कर रहे फैंस का शुक्रिया अदा किया है। अभिनेता ने सोमवार यानी 1 मार्च को ब्लॉग लिखा है, 'मेडिकल कंडीशन के लिए चिंता और दुआएं करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। इस उम्र में आंखों की सर्जरी नाजुक होती है और सटीक देखभाल की जरूरत होती है। सबसे बेहतर किया गया और उम्मीद है कि सबकुछ अच्छा होगा। नजर और रिकवरी धीमी और कठिन है। अगर यहां टाइपिंग की गलतियां हो रही हैं तो उन्हें माफ किया जाए।'
मालूम हो कि बिग बी ने बीती रात अपने एक ब्लॉग से फैंस को चिंता में डाल दिया था। उन्होंने बताया था कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं और सर्जरी करवाने जा रहे हैं। इसके बाद से फैंस काफी परेशान हो गए। लेकिन कुछ वक्त पहले खबर मिली है कि उनकी तबीयत ठीक है और अपने घर में आराप कर रहे हैं। बच्चन ने दूसरी आंख की शल्य चिकित्सा के संकेत दिये और उम्मीद जताई कि निर्देशक विकास बहल की आगामी फिल्म की शूटिंग से पहले वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अमिताभ बच्चन अब तक कितनी सर्जरी करवा चुके हैं।