बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' को रिलीज हुए 36 साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म 22 मई 1981 को रीलीज की गई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
इस फिल्म का गाना 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' सबसे ज्यादा फेमस हुआ था। यहां तक कि आज भी लोग इसे गुनगुनाते हैं। बिग बी ने इसके 36 साल पूरे होने पर फिल्म की कुछ तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर भी किया है।
विज्ञापन
'लावारिस' की याद में यूं खोए अमिताभ बच्चन, जया को उठा लिया गोद में
2 of 6
bollywood
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'लावारिस का गाना मेरे अंगने में। मेरे आइडिया और मैंने इसे गाया। गाने ने स्टेज पर धमाल मचा दिया। जया बच्चन छोटी बीवी। इस गाने में अमिताभ ने जया को गोदी में उठाया हुआ है।'
इसके अलावा उन्होंने एक और फोटो ट्विटर पर शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा, 'लावारिस को 36 साल, कमाल की कहानी, कमाल का म्यूजिक और मेरे कोस्टार्स।' इसके अलावा उनके फैंस ने भी ट्विटर पर उन्हें बधाई दी है। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़े कुछ तथ्य।
विज्ञापन
'लावारिस' की याद में यूं खोए अमिताभ बच्चन, जया को उठा लिया गोद में
3 of 6
लवारिस
इस फिल्म में 'करन अर्जुन' की मां यानि राखी पहली बार अमिताभ बच्चन की मां के किरदार में नजर आई थीं। इससे पहले वो फिल्मों में अक्सर ही अमिताभ की हीरोइन ही बनती थीं। लेकिन इसके बाद दोनों की जोड़ी को कई फिल्मों में मां-बेटे को रोल में देखा गया।
'लावारिस' की याद में यूं खोए अमिताभ बच्चन, जया को उठा लिया गोद में
4 of 6
लवारिस
इस फिल्म में अमिताभ के साथ जीनत अमान थीं। लेकिन बताया जाता है कि जीनत से पहले मेकर्स की पहली पसंद परवीन बॉबी थीं।
विज्ञापन
'लावारिस' की याद में यूं खोए अमिताभ बच्चन, जया को उठा लिया गोद में
5 of 6
लवारिस
इस फिल्म का गाना 'मेरे अंगने में' सबसे ज्यादा मशहूर हुआ था। इसमें अमिताभ बच्चन लड़की बनते भी नजर आए थे। इतना ही नहीं, ये गाना सबसे पहले बॉम्बे टॉकीज में फिल्माया गया था।
'लावारिस' की याद में यूं खोए अमिताभ बच्चन, जया को उठा लिया गोद में
6 of 6
लवारिस
इस फिल्म में प्रिती सप्रू ने भी काम किया था लेकिन वो इसमें साइड रोल में थीं इसलिए ज्यादा लोगों ने उन पर ध्यान नहीं दिया था। इस फिल्म को प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था।