दिग्गज फिल्म अभिनेता शशि कपूर का सोमवार शाम निधन हो गया। हिंदी सिनेमा में बेहतरीन अदाओं और अदायगी से करीब ढाई दशक तक लोगों को अपना दीवाना बना कर रखने वाले शशि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। वह 79 वर्ष के थे।
विज्ञापन
2 of 5
rishi Kapoor
जैसे ही शशि कपूर के निधन की खबर आई बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच गए। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके भतीजे ऋषि कपूर दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
Shashi Kapoor residence
सबसे पहले पहुंचने वालों में बच्चन परिवार था। अमिताभ बच्चन को जैसे ही शशि कपूर के निधन की खबर लगी वो भागे चले आए। अमिताभ बच्चन, शशि कपूर के काफी करीबी थे। दोनो ने एक साथ 'दीवार', 'सुहाग', 'त्रिशूल' जैसी फिल्मों में काम किया था।
4 of 5
kareena
इसके अलावा करीना कपूर खान, सैफ अली खान भी खबर लगते ही शशि कपूर के घर पहुंच गए।
पढ़ें- शशि कपूर के निधन से सदमे में पाकिस्तानी कलाकार, दो ट्वीट से सामने आया दर्द
शशि कपूर के घर पहुंचने वालों में रानी मुखर्जी भी थीं। इसके अवाला कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शशि कपूर के घर पहुंचे। शशि कपूर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा।