फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शोले’ का फैन ब्वॉय अब बना अमिताभ बच्चन की फिल्म का निर्माता, यहां पढ़िए इस फिल्म की पूरी जानकारी

Fri, 09 Oct 2020 11:21 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अश्विनी दत्त की फिल्म से जुड़े अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मशहूर अभिनेता और राजनीतिज्ञ एन टी रामाराव के साथ फिल्म ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन की अदाकारी को देख मोहित हुए निर्माता अश्विनी दत्त को अब जाकर उनके साथ काम करने का मौका मिला है। अश्विनी की उस फिल्म में काम करने के लिए अमिताभ बच्चन ने हां कर दी है, जिसे वह चर्चित अभिनेता प्रभास और हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण के साथ बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दक्षिण भारत की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वैजयंती मूवीज इस साल अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर रही है। इन 50 वर्षों में वैजयंती मूवीज ने भारतीय भाषाओं में कई यादगार फिल्में बनाकर तेलुगु सिनेमा को पूरी दुनिया में सम्मान दिलाया है। कंपनी की पिछली पेशकश 'महानटी' महान अभिनेत्री सावित्री के जीवन पर आधारित थी और इसने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते। वैजयंती मूवीज के संस्थापक और निर्माता अश्विनी दत्त के लिए उनका आगामी प्रोजेक्ट किसी सपने से कम नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan
अश्विनी दत्त कहते हैं, "ये उन दिनों की बात है जब मैं और एनटीआर सर एक साथ फिल्में देखने जाते थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन की कुछ सुपरहिट फिल्मों के तेलुगु रीमेक में बाद में अभिनय भी किया। एनटीआर और मैंने फिल्म 'शोले’ कई बार देखी। ये फिल्म एनटीआर के रामकृष्ण थिएटर में एक साल से अधिक समय तक चली थी। इतने साल बाद अब वैजयंती मूवीज के बैनर तले भारतीय सिनेमा के महानायक रहे अमिताभ बच्चन के साथ इस प्रतिष्ठित फिल्म में काम करना मेरे लिए बहुत ही गर्व और सौभाग्य की बात है। मेरी कंपनी ने एन टी रामाराव के के साथ अपनी सिनेमा यात्रा की शुरुआत की थी और इस प्रोडक्शन हाउस का नामकरण भी उन्होंने ही किया था।"

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan
फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन अमिताभ बच्चन को निर्देशित करने का मौका पाकर काफी खुश दिखे। वह कहते हैं, "मैं खुद को भाग्यशाली और किस्मत का धनी मानता हूं कि बच्चन सर ने कई विकल्पों के बीच हमारी फिल्म का चयन किया। इस फिल्म में उनका दमदार किरदार है और हमें विश्वास है कि यह किरदार उनकी शख्सियत के साथ पूरा न्याय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण की इस फिल्म का एलान हाल ही में अनलॉक के दिनों के बीच में हुआ है। कोरोना महामारी के बाद दीपिका की ये पहली फिल्म है जिसकी सार्वजनिक जानकारी बाहर आ चुकी है। दीपिका इन दिनों निर्माता करण जौहर की एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रही हैं। उनकी एक फिल्म 83 भी जल्द रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह हॉलीवुड की हिट फिल्म ‘इंटर्न’ की रीमेक और ‘द्रौपदी’ में भी काम करने की बात कह चुकी हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें