फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' से पहले इन फैंटेसी फिल्मों में नजर आए अमिताभ बच्चन, कोई हुई हिट तो कुछ रहीं फ्लॉप

Thu, 23 Jun 2022 04:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी फिल्मों और उनमें निभाए जाने वाले किरदारों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बीते लंबे समय से सिनेमा के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अभिनेता एक बार अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में है।
विज्ञापन
1 of 6
ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी फिल्मों और उनमें निभाए जाने वाले किरदारों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बीते लंबे समय से सिनेमा के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अभिनेता एक बार अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक फैंटेसी ड्रामा है, जिसमें उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आएंगे। वहीं, बिग बी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब एक्टर किसी फैंटेसी फिल्म में नजर आए हों। अमिताभ बच्चन इससे पहले भी कई ऐसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में-

विज्ञापन

2 of 6
अजूबा - फोटो : Social Media

अजूबा

साल 1990 में आई फिल्म अजूबा में अमिताभ बच्चन एक फैंटेसी सुपर हीरो के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता एक ऐसे किरदार में नजर आए जो गरीबों पर अत्याचार करने वालों कुछ सबक सिखाता है। अजूबा नाम का यह सुपर हीरो फिल्म में नकाब में दिखाया गया है। अमिताभ बच्चन के अलावा इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया, अमरीश पुरी, दारा सिंह, ऋषि कपूर जैसे कलाकार भी नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

विज्ञापन

3 of 6
पहेली - फोटो : Social Media

पहेली

साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में नजर आए थे। वहीं, अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म में भूत से छुटकारा दिलाने वाले एक गडरिया के किरदार में दिखाई दिए थे। अमोल पालेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुपम खेर, सुनील शेट्टी, जूही चावला जैसे चार ही नजर आए। यह फिल्म हिट साबित हुई थी।

4 of 6
भूतनाथ का एक सीन - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

भूतनाथ

फिल्म भूतनाथ भी अमिताभ बच्चन की फैंटेसी फिल्मों में शामिल है। साल 2008 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक भूत का किरदार निभाया था। अमिताभ बच्चन के अलावा फिल्म में जूही चावला, राजपाल यादव, शाहरुख खान आदि कलाकार भी नजर आए थे। विवेक शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का दूसरा भाग भूतनाथ रिटर्न भी रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

5 of 6
dsz

गॉड तुसी ग्रेट हो

अमिताभ बच्चन, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म गॉड तुसी ग्रेट हो साल 2008 में ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भगवान के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्म ब्रूस ऑलमाइटी से काफी मिलती जुलती है। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अलादीन' - फोटो : सोशल मीडिया

अलादीन

अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त और जैकलिन फर्नांडिस स्टारर यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बिग बी एक जिन्न के किरदार में दिखाई दिए थे, जबकि संजय दत्त ने इसमें निगेटिव किरदार निभाया था। यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें