फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: क्राइम-एक्शन से भरपूर इन 8 फिल्मों पर टिका बॉलीवुड का भविष्य, साउथ को पीछे छोड़ बना पाएंगी रिकॉर्ड?

Thu, 23 Jun 2022 04:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
अपकमिंग फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 के बीते पांच महीने बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहे। सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें 'बच्चन पांडे', 'जर्सी', 'अटैक', 'धाकड़', 'जयेशभाई जोरदार' समेत कई फिल्में शामिल हैं लेकिन ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘भूल भुलैया 2’ के अलावा कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। इसी बीच साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती दिखीं, जिसके बाद हिंदी सिनेमा दर्शकों के निशाने पर है। लेकिन ये भी सच है कि आने वाले दिनों में बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जो हिंदी सिनेमा का भविष्य तय करती नजर आएंगी। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म-  जुग जुग जियो
बजट- 70 करोड़

अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘जुग जुग जियो’ एक फैमिली ड्रामा है, जिसका ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था और फैंस के बीच छा गया। इस फिल्म के गाने भी फैंस के बीच धमाल मचा रहे हैं। इतना ही नहीं, फिल्म को हिट करवाने के लिए स्टारकास्ट इसका जमकर प्रमोशन भी कर रही है। राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

3 of 9
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म - शमशेरा
बजट - 65 करोड़

रणबीर कपूर के लिए साल 2022 काफी खास है। इस साल उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें एक 'शमशेरा' शामिल है। फिल्म में रणबीर एक डाकू के किरदार में दिखाई देंगे और उनका लुक काफी खौफनाक है। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का लुक पहले ही वायरल हो चुका है। फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है।

4 of 9
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- लाल सिंह चड्ढा
बजट- 180 करोड़

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म टॉम हैंक्स की फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। आमिर खान और करीना कपूर की ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाते हुए 11 अगस्त कर दिया गया। बताया गया था कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम खत्म नहीं हुआ था, जिस वजह से ये फिल्म देरी से रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

5 of 9
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- ब्रह्मास्त्र
बजट- 300 करोड़

अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है, जिस पर सबकी निगाहें हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएंगी। फिल्म में रणबीर कपूर शिवा नाम के एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही आलिया 'ईशा' के कैरेक्टर में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इसको रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है। अब देखना होगा कि ये फिल्म फैंस की उम्मीदों पर कितना उतर पाती है?
विज्ञापन

6 of 9
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- विक्रम वेधा
बजट - 175 करोड़

'विक्रम वेधा' साउथ फिल्म की रीमेक है, जिसमें ऋतिक रोशन का दमदार अंदाज दिखाई देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का बजट करीब 175 करोड़ से ज्यादा बताया गया है। जिसके साथ ही यह फिल्म 2022 में रिलीज होने वाली बिग बजट फिल्मों में से एक होगी। दावा ये भी है इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने भी मोटी रकम चार्ज की है। ये फिल्म इसी साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी
 

विज्ञापन

7 of 9
राम सेतु और थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म - राम सेतु
बजट - 85 करोड़

'राम सेतु' एक मिथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक शर्मा द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में दिखाई देंगे। अक्षय के साथ जैकलीन और नुसरत भी फिल्म में एक अहम भूमिका में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म का जुड़ाव हिंदू महाकाव्य रामायण से है। ऐसे में फिल्म पर हर किसी की नजर है। ये फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के साथ ही सिनेमाघरों में अजय देवगन की 'थैंक गॉड' भी रिलीज होगी।

8 of 9
सर्कस मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म - सर्कस
बजट - 180 करोड़

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल होगा। यह फिल्म के 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

9 of 9
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म - कभी ईद कभी दिवाली
बजट - 200 करोड़ (लगभग)

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में सलमान खान के अलावा, पूजा हेगड़े, तेलुगू एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, राघव जुयाल, जस्सी गिल, शहनाज गिल समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है, जो साल के आखिर में 30 दिसंबर को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें