बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन बीते दिनों फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उनकी पसली में चोट आई। जैसे ही यह खबर सामने आई बिग बी के फैंस की चिंता बढ़ गई और सभी सदी के महानायक के लिए दुआ करने लगे। फैंस की दुआ काम आई और फिलहाल अमिताभ बच्चन खतरे से बाहर हैं। कल उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सेहत का हाल बताते हुए कहा था, 'मैं आपकी प्रार्थनाओं से ठीक हो रहा हूं और आराम कर रहा हूं।' इसके अलावा बिग बी ने ब्लॉग भी लिखा है, जिसमें उन्होंने होली का पुराना समय याद किया है।