अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram/amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन ने अंगदान करने का एलान सोशल मीडिया पर किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में उनके कोट पर एक छोटा सा ग्रीन कलर का रिबन लगा नजर आ रहा है। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, 'मैं एक शपथ ले चुका, अंगदाता हूं। मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है।'