फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर शाहरुख खान से आगे निकले अमिताभ बच्चन, पीएम मोदी से अब भी हैं इतना पीछे

Fri, 07 Feb 2020 12:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग के बारे में तो सभी जानते हैं। देश-विदेश में अमिताभ के फैन हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हर खास मौके पर कोई ना कोई पोस्ट जरूर करते हैं। उनके पोस्ट भी काफी हटकर होते हैं। जिसकी वजह से वो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अमिताभ के फैन्स भी उनके पोस्ट बेहद पसंद कते हैं। हाल ही में अमिताभ की फैन फॉलोइंग का एक नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
हाल फिलहाल में ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के 40 मिलियन (4 करोड़) फॉलोअर्स हुए हैं। इससे अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग का पता चलता है। अमिताभ फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर मौजूद हैं। लेकिन वो सबसे ज्यादा सक्रिय ट्विटर पर ही रहते हैं। अमिताभ का एक निजी ब्लॉग भी है जिसपर अक्सर वो अपने मन की बात लिखते रहते हैं। बता दें कि खबर लिखे जाने तक अमिताभ के ट्विटर पर कुल 40,002,202 फॉलोअर थे।
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ के इतने फॉलोअर्स होने के बाद उनके ट्विटर अकाउंट पर उनके फैन्स की बधाइयों का तांता लग गया। अमिताभ के फैन्स उन्हें ट्वीट कर बधाइयां देने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सर के टि्वटर पर फॉलोअर्स 4 करोड़ हुए। बहुत-बहुत बधाई सर आपको'। कई यूजर्स ने अमिताभ बच्चन की तस्वीरें साझा कर उन्हें बधाइयां दी हैं।
 
 
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के बाद सबसे ज्यादा फोलोअर्स अभिनेता शाहरुख खान के हैं। शाहरुख के सोशल मीडिया पर 39.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। लेकिन अभी भी अमिताभ फैन फॉलोइंग के मामले में पीएम नरेन्द्र मोदी से कम ही हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के ट्विटर पर 52 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पीएम ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम आता है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें अमिताभ के वर्कफ्रंट की तो अमिताभ इस साल कई फिल्मों में दिखने वाले हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले अमिताभ की फिल्म 'झुंड' का टीजर रिलीज हुआ था। जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। वहीं अमिताभ की आगामी फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस फिल्म में अमिताभ के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं। इसके अलावा अमिताभ 'चेहरे' और 'गुलाबो सिताबो' में भी नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें