फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और नए स्टार की होने वाली है बॉलीवुड में एंट्री, अमिताभ बच्चन से जुड़ा है कनेक्शन

Sun, 05 Aug 2018 11:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में स्टार किड्स की एंट्री का दौर जोरों से चल रहा है। श्रीदेवी की बड़ी बेट जाह्नवी कपूर ने हाल ही में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया  वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' भी जल्द रिलीज होने वाली है। एक्टर चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय भी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अब एक और स्टार किड जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाला है। इस नए स्टार का सीधा कनेक्शन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा हुआ है। जी हां ये और कोई नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि अगस्त्य खुद को बॉलीवुड के लिए पूरी तरह से तैयार कर रहे हैं और इसमें उनका साथ दे उनके नाना जी यानि अमिताभ बच्चन दे रहे हैं। अगस्त्य अमिताभ बच्चम की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के बेटे हैं। इससे पहले श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा को लेकर भी ऐसी खबरें आई थीं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं लेकिन फलहाल वह हाईयर स्टडीज में व्यस्त हैं। सूत्रों की मानें तो श्वेता से पहले ही उनका छोटा भाई अगस्त्य बॉलीवुड में एक्टिंग की शुरुआत कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
सूत्रों की मानें तो अगस्त्य फिल्मों के हीरो नहीं बनना चाहते वह निर्देशन में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने अपने नाना यानि बीग बी से फिल्म मेकिंग में दिलचस्पी जाहिर की है। इसके अलावा वो साइड एक्टिंग करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि फिल्मों का निर्देशन करने के लिए उन्होंने कोई कोर्स भी सीखना शुरू कर दिया है। इस समय अगस्त्य विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त्य ने खुद बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जाहिर की है। वह बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
अगस्त्य ने एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई है। इस शॉर्ट फिल्म को देखकर नाना अमिताभ बच्चन और नानी जया बच्चन काफी इंप्रेस हुए हैं। वहीं मम्मी श्वेता नंदा और पापा निखिल नंदा अगस्त्य के इस फैसले से खुश हैं। जल्द ही उनकी यह शॉर्ट फिल्म यूट्यूब पर भी देखी जा सकेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त्य ने न सिर्फ उस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है बल्कि फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। फिल्म में उन्हीं ने बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें