फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा से सलमान की नाराजगी पर उनकी मां का बड़ा बयान, बोलीं- 'उन्हीं से पूछ लें'

Sun, 05 Aug 2018 09:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka and Salim KhanPriyanka and salman khan
प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म छोड़ने के बाद भले ही कैटरीना को साइन कर लिया गया हो लेकिन सलमान का प्रियंका की मां से हाल ही में किया गया बर्ताव अभी भी सवाल बना हुआ है। एक ओर जहां 'भारत' फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर इस बात को कह चुके हैं कि वह प्रियंका से बिल्कुल भी खफा नहीं है तो वहीं सलमान की प्रियंका से नाराजगी की खबर कई सवाल खड़े कर रही है। इस बीच जब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से सलमान की नाराजगी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इशारों इशारों में ही बड़ी बात कह दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka and madhu
दरअसल, प्रियंका के 'भारत' फिल्म छोड़ने के बाद ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान उनसे नाराज हैं। इसके बाद मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में दबंग खान का प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को देखकर इग्नोर करने की खबरों ने इस बात को और हवा दे दी। मधु चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सलमान से नाराजगी वाले सवाल का जवाब दे रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
madhu chopra
वीडियो में आप देखेंगे प्रियंका की मां मधु चोपडा़ से सलमान की नाराजगी को लेकर सवाल पूछा गया तो मधु चोपड़ा ने कहा- 'आप यह सवाल सलमान से करें तो ज्यादा अच्छा होगा। मुझे इस बारे में नहीं मालूम। इतना जरूर है कि प्रियंका अब भारत फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।' इस सवाल के बाद जब मधु चोपड़ा से पूछा गया कि प्रियंका के भारत छोड़ने पर लोग इसे अनप्रोफेशनल रवैया कह रहे हैं। इस सवाल पर मधु चोपड़ा ने कहा - 'यह सब मीडिया की फैलाई बाते हैं ऐसा कुछ नहीं है।' 
 

4 of 5
priyanka chopra
आपको बता दें, प्रियंका की मां के इस बयान से एक दिन पहले 'भारत' फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने प्रियंका से जुड़ा बयान दिया था। जब मीडिया ने प्रियंका चोपड़ा पर किए गए ट्वीट को लेकर अली अब्बास से सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'मैंने जो कहा मैं उस पर कायम हूं। इसके आगे मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा। प्रियंका जहां भी हैं मैं उनके लिए खुश हूं। प्रियंका कई सालों से मेरी अच्छी दोस्त हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें जिंदगी में सारी खुशियां और प्यार मिले। उम्मीद करता हूं कि मैं उनसे जल्द ही मिलूंगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and farhan
'भारत' फिल्म से प्रियंका चोपड़ा दो साल बाद बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली थी। काफी दिनों से यह बात चर्चा में थी जिसमें उनके साथ सलमान लीड रोल में थे। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद प्रियंका ने फिल्म से किनारा कर लिया था। कहा जा रहा था कि प्रियंका 'भारत' फिल्म में स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थी जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। प्रियंका फरहान अख्तर के साथ जल्द ही 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें