फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन नातिन नव्या नंदा :लॉकडाउन में मिली बच्चन परिवार को मिली ये खुशी

Thu, 07 May 2020 12:12 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और नव्या नंदा - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के बीच अमिताभ बच्चन और उनके परिवार को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा अब ग्रेजुएट हो गई हैं। नव्या के ग्रेजुएट होने पर उनके मामा अभिषेक बच्चन ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
Navya Naveli Nanda - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए नव्या के ग्रेजुएट होने की जानकारी दी है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि कोरोना की वजह से कार्यक्रम रद्द हो गया लेकिन न्यूयॉर्क के कॉलेज से नव्या ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
Navya Naveli Nanda - फोटो : Social Media
बिग बी ने लिखा, 'नातिन नव्या.. ग्रेजुएशन डे.. न्यूयॉर्क में कॉलेज से ग्रेजुएट हो गईं। कोरोना की वजह से ट्रैवल और सेरिमनी कैंसिल हो गई। लेकिन नव्या गाउन और कैप पहनना चाहती थीं, स्टाफ ने गाउन और कैप तैयार की। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए घर में ही तस्वीरें ली गईं। पॉजिटिव हैप्पी एटीट्यूड।'
 

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ग्रेजुएट होने पर नव्या तुम्हें बधाई! लॉकडाउन की वजह से तुम अपने सहपाठियों के साथ अपने विश्वविद्यालय में इस मौके को नहीं सेलिब्रेट कर पाईं। इसकी कमी गार्डन ने पूरी कर दी। कल की तरह लगता है कि हम तु्म्हें  छात्रावास के कमरे में ले जा रहे थे। भगवान आपका भला करे! यह देखने के लिए इंतजार न करें कि आपके पास दुनिया के लिए क्या है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
navya naveli, meezaan - फोटो : social media
बता दें कि नव्या नवेली अपने नाना अमिताभ बच्चन और मामा अभिषेक बच्चन के काफी करीब हैं। नव्या सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। साथ ही वह अपने दोस्तों को भी पूरा समय देती हैं। अक्सर वह पार्टी, फंक्शन का मजा लेते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

#BoysLockerRoom पर बॉलीवुड का फूटा गुस्सा, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें