फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान और श्रीदेवी को यादकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- हमें छोड़ कर चले गए...

Sat, 09 May 2020 04:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी, अमिताभ और इरफान खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कभी वह फैंस से अपने विचार साझा करते हैं तो कभी पुरानी यादें। उनकी पोस्ट्स को फैंस बहुत पसंद भी करते हैं। हाल ही में अमिताभ इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के दो महान कलाकारों को याद करते हुए भावुक हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीदेवी, इरफान खान और दीपिका पादुकोण के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। एक तस्वीर में फिल्म खुदा गवाह का एक सीन है जिसमें अमिताभ और श्रीदेवी साथ में नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर फिल्म पीकू का एक दृश्य है जिनमें वो इरफान खान और दीपिका पादुकोण के साथ दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : sony tv twitter
 इन दोनों तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने बताया है कि फिल्म खुदा गवाह को 28 साल पूरे हो गए हैं, जबकि फिल्म पीकू को 5 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने लिखा, 'खुदा गवाह के 28 साल.. पीकू के पांच साल .. आज 8 मई को.. और उन दोनों की याद में जो हमें छोड़ कर चले गए।'
 

4 of 5
फिल्म पीकू के सीन में इरफान खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की फिल्म खुदा गवाह साल 1992 में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था। वहीं, फिल्म पीकू साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी काफी सराहा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
याद दिला दें कि 29 अप्रैल को अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद न सिर्फ आम फैंस बल्कि सितारे भी भावुक हो गए थे। वहीं श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हो गया था।

कोरोना के बीच मदद को फिर आगे आए ऋतिक रोशन, मुंबई पुलिस ने किया शुक्रिया अदा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें