फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच मदद को फिर आगे आए ऋतिक रोशन, मुंबई पुलिस ने किया शुक्रिया अदा

Sat, 09 May 2020 04:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3390 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 103 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 56,342 हो गई है, जिनमें 37,916 सक्रिय हैं, 16,540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1,886 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मुश्किल वक्त में पुलिसकर्मी बिना अपनी जान की परवाह किए दिन रात लोगों की सहायता कर रहे हैं। इसी के चलते बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने मुंबई पुलिस की मदद की है।
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : Instagram
मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ऋतिक की इस मदद को लेकर जानकारी दी है। इस ट्वीट में लिखा है, 'मुंबई पुलिस के ऑन ड्यूटी अधिकारियों के लिए हैंड सैनिटाइजर्स भिजवाने के लिए ऋतिक आपका धन्यवाद। हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए आपके द्वारा दिए गए योगदान के लिए हम आपके आभारी हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : Twitter
इस ट्वीट के जवाब में ऋतिक रोशन ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'हमारे पुलिस बलों का आभार, जिन्होंने हमारी सुरक्षा को अपने हाथों में ले लिया है। सुरक्षित रहें। हमारी सुरक्षा के लिए मैदान में जुटे सभी कोरोना योद्धाओं को मेरा प्यार और सलाम।'
 

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : amar ujala
याद दिला दें कि इससे पहले 'I for India' कार्यक्रम के तहत कई बड़े स्टार्स कोविड-19 राहत कोष में धन जुटाने के लिए लाइव मंच पर एकत्रित हुए थे। ऋतिक रोशन भी उन कलाकारों में से एक थे जो इस पहल का हिस्सा बने थे और इस विशेष अवसर पर अभिनेता पियानो की धुन पर गाना गाते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि इससे पहली भी मदद के लिए ऋतिक आगे आ चुके हैं। इससे पहले ऋतिक बीमएसी के वर्कर्स के लिए मास्क भी भिजवा चुके हैं। वो बॉलीवुड को कवर करने वाले पैपराजी के लिए भी आर्थिक सहायता पहुंचा चुके हैं जो लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं। इसके अलावा वो कई लोगों के खाने का इंतजाम भी कर रहे हैं।

मास्क पहनकर बेटी की शादी में पहुंचा मुंबई का ये पूर्व डॉन, पांच बाराती के स्वागत में सिर्फ पांच घराती

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें