फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुली' से सेट पर हुए हादसे ने बदल दी थी दो स्टार्स की जिंदगी, एक मौत के मुंह तक पहुंच गया दूसरे का करियर हो गया चौपट

Wed, 02 Dec 2020 07:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म कुली - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के मैगास्टार अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा को कई सदाबहार फिल्में दीं। उनकी कई फिल्मों को हमेशा याद किया जाता रहा है। अमिताभ बच्चन की यादगार फिल्मों में से एक फिल्म कुली भी है। फिल्म कुली साल 1983 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन की जिंदगी को शारीरिक रूप से बिल्कुल बदल दिया। कुली फिल्म को रिलीज हुए 37 साल हो चुके हैं। ऐसे में इस फिल्म से जुड़ी एक खास घटना के बारे में हम आपको बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कुली - फोटो : file photo
फिल्म कुली दो दिसंबर 1983 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा ऋषि कपूर, रति अग्निहोत्री, कादर खान, वहीदा रहमान, पुनीत इस्सर, सुरेश ओबेरॉय और ओम शिवपुरी सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। कुली वही फिल्म है जब एक फाइटिंग सीन को शूट करने के दौरान अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि हर जगह बिग बी के जल्द ठीक होने के लिए फैंस प्रार्थना कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
coolie film - फोटो : file photo
दरअसल फिल्म कुली का एक फाइटिंग सीन फिल्माया जा रहा था। जिसमें बिग बी और पुनीत इस्सर के बीच जमकर मारपीट दिखाई गई थी। इस सीन के दौरान पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन को नकली हिट करते हुए पास में रखी टेबल पर गिराना था, लेकिन शॉट मिस हो गया और गलती से टेबल का किनारा बिग बी के पेट के निचले हिस्से में लग गया। इस हादसे में अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके पेट और आंत में गंभीर चोट आई थी।

4 of 6
कुली - फोटो : file photo
आनन फानन में अमिताभ बच्चन को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान उनका लगभग आठ घंटों तक ऑपरेशन चला और फिर बहुत लंबा इलाज जारी रहा था। अमिताभ बच्चन की हालत इतनी नाजुक हो गई थी कि देशभर में मौजूद उनके हजारों फैंस सलामती की दुआ मांगने लगे थे। वहीं इस हादसे के बाद पुनीत इस्सर के करियर पर भी काफी फर्क पड़ा था। पुनीत ने बीते दिनों एक टीवी शो के दौरान खुलासा किया उस हादसे के बाद उन्हें काफी समय तक काम नहीं मिला था। 
विज्ञापन

5 of 6
पुनीत इस्सर - फोटो : instagram/impuneetissar
पुनीत इस्सर ने कहा, 'इस घटना के बाद मेरे हाथ से सात से आठ फिल्में चली गईं जब तक मुझे 'महाभारत' नहीं मिल गया। मुझे भीम के रोल के लिए बुलाया गया था लेकिन मैं दुर्योधन का रोल करना चाहता था। मैंने दुर्योधन के डायलॉग बोले और मुझे रोल मिल गया।' लेकिन पुनीत इस्सर अमिताभ बच्चन को काफी दयालू मानते हैं। उन्होंने इंटरव्यू में आगे कहा था, 'अमिताभ जी को पता था कि मैं परेशान हूं और जब मैं उन्हें देखने अस्पताल गया तो उन्होंने मुझसे बड़े प्यार से बात की।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुनीत इस्सर - फोटो : Social Media
पुनीत इस्सर ने आगे कहा था, अस्पताल में अमिताभ बच्चन जी ने मुझसे कहा कि वह समझते हैं कि मुझे कैसा लग रहा होगा क्योंकि बिल्कुल ऐसा ही उनके साथ हो चुका है। गलती से उन्होंने भी विनोद खन्ना को घायल कर दिया था। इस वजह से विनोद खन्ना को माथे पर आठ टांके आए थे।' हालांकि कुछ समय बात पुनीत इस्सर को धीरे-धीरे काम मिलने लगा और कुली के बाद वह कई फिल्मों में नजर आए थे। 

पढ़ें: पवन सिंह के गाने 'सखी पियवा रे' ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, देखें शानदार वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें