फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड छोड़कर चली गई हॉरर फिल्म 'तहखाना' की ये खूबसूरत हीरोइन, इस इंडस्ट्री में कमा रही नाम

Wed, 28 Apr 2021 04:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रीति सप्रू - फोटो : सोशल मीडिया
70 के दशक में जब कई अभिनेता अपने एक्शन से नाम कमा रहे थे वहीं रामसे ब्रदर्स की भूतिया फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पीछे नहीं थीं। उन्होंने दो गज जमीन के नीचे, वीराना, बंद दरवाजा, पुराना मंदिर, तहखाना जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इन फिल्मों की खास बात ये थी कि रामसे ब्रदर्स इनके लिए नए चेहरों की तलाश करते थे। बात चाहे वीराना की एक्ट्रेस जैस्मिन की हो या फिर तहखाना की वो सुंदर हीरोइन प्रीति सप्रू की। आज गुमनाम सितारे में हम बात करने जा रहे हैं 24 दिसंबर 1957 को जन्मी प्रीति सप्रू की।

 
विज्ञापन

2 of 7
प्रीति सप्रू - फोटो : सोशल मीडिया
'लावारिस', 'आज का अर्जुन', 'अवतार', 'किस्मतवाला', 'तहखाना' जैसी फिल्मों में नजर आईं प्रीति सप्रू के पिता डी के सप्रू एक्टर थे। जिन्होंने 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। वहीं उनकी मां हेमवती सप्रू भी जानमानी अदाकारा रही हैं। प्रीति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में की थी।

 
विज्ञापन

3 of 7
प्रीति सप्रू - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि प्रीति को सबसे ज्यादा नोटिस किया गया अमिताभ बच्चन के साथ। अपने करियर में उन्हें अमिताभ बच्चन के अलावा राजेश खन्ना और जितेंद्र जैसे सुपरस्टारों के साथ काम करने का मौका मिला। हिंदी फिल्मों के साथ साथ प्रीति सप्रू ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया और एक बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

4 of 7
प्रीति सप्रू - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि गिनती की फिल्में करने के बाद वह बॉलावुड से गायब हो गईं। क्या आप जानना चाहते हैं अब प्रीति कहां हैं और क्या करती हैं। प्रीति इन दिनों सोशल वर्क के लिए जानी जाती हैं। साथ ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उनका खूब नाम है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रीति सप्रू - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति सप्रू अब ना सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं बल्कि वो एक सफल निर्देशक भी हैं जो 'कुर्बानी जट दी' जैसी कई हिट पंजाबी फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रीति सप्रू ने कुछ हिंदी फिल्मों की कहानी भी लिखी है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रीति सप्रू - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से आज सभी को अपना कायल बना लिया है। बेशक इतने सालों में अब वो काफी बदल चुकी हैं। लेकिन इससे उनके हुनर और काम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। उन्होंने आर्किटेक्ट उपवन सुदर्शऩ से शादी की है। उनकी दो जुड़वा बेटियां भी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रीति सप्रू - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति सप्रू बाकी फिल्म स्टार्स की तरह  भाजपा के लिए रैलियां करती हुई भी नजर आ चुकी हैं। बीजेपी के साथ मिलकर वो पंजाब में में फैली ड्रग्स की समस्या को जड़ से खत्म करना चाहती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें