बिटकॉइन का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटी तक हर कोई बिटकॉइन में इनवेस्ट करना चाह रहा है। हाल ही में बिटकॉइन ने आमिताभ बच्चन को जबरदस्त मुनाफा दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
Amitabh Bachchan
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, बच्चन फैमिली ने करीब ढाई साल पहले 1.6 करोड़ रुपए का स्टॉक इनवेस्टमेंट किया था। अब इसकी वैल्यू 110 करोड़ रुपए पहुंच गई है। इंटरनेशनल मार्केट के बिटकॉइन का क्रेज बढ़ने से ऐसा हुआ है।
पढ़ें- हिना खान की बदतमीजी पर भड़के Bigg Boss, पड़ी डांट तो कान पकड़कर बोलीं- Sorry
विज्ञापन
3 of 6
amitabh bachchan
अमिताभ ने बेटे अभिषेक के साथ मिलकर मेरीडियन टेक पीटीई में ये पैसे इनवेस्ट किए थे। पिछले हफ्ते मेरीडियन की प्राइम एसेट Ziddu.com को एक विदेशी कंपनी लॉन्गफिन कॉर्प ने खरीद लिया। इसके बाद तो सिंगापुर स्थित इस कंपनी की किस्मत चमक गई।
4 of 6
अमिताभ बच्चन
यह डील लॉन्गफिन कॉर्प के अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डेक पर लिस्टिंग के दो दिन बाद हुई। मई 2015 में जब बच्चन परिवार ने मेरीडियन में निवेश किया था तो उस वक्त Ziddu.com एक क्लाउड स्टोरेज और ई-डिस्ट्रिब्यूशन स्टार्टअप हुआ करती थी।
विज्ञापन
5 of 6
अमिताभ बच्चन
दिसंबर 2017 में यह कंपनी 'ब्लॉकचेन टेक्नॉलजी एंपावर्ड सलूशंस प्रोवाइडर' बनी और क्रिप्टोकरंसीज का इस्तेमाल करते हुए माइक्रोफाइनेंस मुहैया कराने लगी। कंपनी के नाम के दो शब्द 'ब्लॉकचेन' और 'क्रिप्टोकरंसीज' मार्केट में इस तरह जादुई साबित हुए कि इसका शेयर बुधवार से सोमवार के बीच 1000% से ज्यादा बढ़ गया।
इस बारे में मेरीडियन टेक पीटीई के मालिक वेंकट मीनावल्ली ने कहा, "मेरीडियन टेक ने बच्चन को एसेट की खरीदारी के बाद लॉन्गफिन के 250000 शेयर दिए। सोमवार तक लॉन्गफिन का स्टॉक प्राइस 70 डॉलर था। ऐसे में बच्चन परिवार की होल्डिंग की वैल्यू 1.75 करोड़ डॉलर थी। एक्सचेंज रेट के मुताबिक इसकी वैल्यू लगभग 114 करोड़ रुपये हो चुकी है।