फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधों पर 'चंद्रमा' उठाए सामने आए 'बाहुबली', असम पुलिस ने ऐसे सेलिब्रेट की चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग

Wed, 24 Jul 2019 12:39 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
assam police - फोटो : social media
इसरो ने 22 जुलाई को 'चंद्रयान 2' लॉन्च किया। इसको लेकर पूरे बॉलीवुड ने इसरो की कामयाबी को सराहा । कमाल की बात ये थी कि इस चंद्रयान 2 का नाम 'बाहुबली' रखा गया है। इस वजह से प्रभास और पूरी बाहुबली टीम काफी खुश है। प्रभास ने ट्वीट कर इसरो को बधाई दी थी । अब असम पुलिस ने भी बाहुबली का एक नया पोस्टर रिलीज कर 'चंद्रयान 2' की लॉन्चिंग को सेलिब्रेट किया है । 
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रयान- 2 - फोटो : इसरो
असम पुलिस ने इस पोस्टर के साथ फिल्म बाहुबली को एक नया नाम दिया। ये नया नाम था- चंद्रयान 2. चंद्रमा और उससे आगे। यह पोस्टर शेयर करते हुए असम पुलिस ने लिखा- मुबारक हो इसरो। बाहुबली चंद्रयान 2 के साथ चांद की जर्नी पर गया है, उसी तरह आपने अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि मैनकाइंड और यहां तक कि मूनकाइंड भी आज गर्व महसूस कर रहे हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
prabhas - फोटो : social media
इस पोस्टर में प्रभास शिवलिंग की जगह चांद को अपने कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं । बता दें कि प्रभास ने भी ट्वीट कर इसरो के लिए लिखा था, 'हैलो डार्लिंग्स, ये हम सभी के लिए एक खुशी का दिन है जब इसरो के चंद्रयान 2 ने उड़ान भर ली है। ये बाहुबली टीम के लिए भी एक बेहद सम्मान की बात है कि इस सैटेलाइट को बाहुबली का नाम दिया गया है। सालों की मेहनत के बाद ये अपनी तरह की खास क्षमता वाला यंत्र है जो 300 टन की क्षमता वहन कर ले जा सकता है। भारत को ढेर सारी ताकत मिले।'

4 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
प्रभास के अलावा कई और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी चंद्रयान को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, शाहरुख खान, रकुल प्रीत, आदि कई सेलेब्स शामिल हैं। अक्षय कुमार ने चंद्रयान-2 को लेकर लिखा- 'इसरो ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है । चंद्रयान 2 की पूरी टीम को मैं शुभकामनाएं देता हूं । जो इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिन रात लगे हुए थे ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- इसरो की टीम को चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग के लिए शुभकामनाएं। हमने एक बार फिर इतिहास बनाया है। हम सभी इस मिशन की सक्सेस की दुआ करते हैं। पूरे देश के लिए गौरवांवित पल। जय हिंद' । शाहरुख ने ट्वीट कर लिखा, ‘चांद तारे तोड़ लाऊं, सारी दुनिया पर मैं छाऊं’ ऐसा करने के लिए घंटों की कड़ी मेहनत, विश्वास और एकता की जरूरत होती है। इसरो और चंद्रयान-2 को ढेर सारी शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें