फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने काम तलाशने को लेकर जताई चिंता, लिखा- 'ये मेरे मन को परेशान करती हैं'

Mon, 10 Aug 2020 12:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अधिक आयु होने पर कोरोना वायरस महामारी के बीच काम के अवसर तलाशने को लेकर चिंता जताई है। उनकी यह टिप्पणी बॉम्बे हाईकोर्ट के शुक्रवार को 65 साल से ज्यादा उम्र के टेलीविजन और फिल्म के कलाकारों को काम करने पर से पाबंदी हटाने के बाद आई है।
विज्ञापन

2 of 5
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
दरअसल हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किए गए दो परिपत्रों के प्रावधानों को भेदभावपूर्ण करार देते हुए उनके प्रस्तावों को दरकिनार कर दिया था, जिसमें कोरोना संक्रमण को देखते हुए बुजुर्ग कलाकारों को स्टूडियो या आउटडोर शूटिंग पर जाने पर पाबंदी लगाई गई  थी।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
पिछले हफ्ते कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर लौटे अमिताभ बच्चन ने कहा कि यह फिल्म उद्योग में वरिष्ठ कलाकारों और कर्मचारियों के लिए काम मिलना बंद होने जैसा हो सकता है, क्योंकि कानूनी प्रक्रियाओं को प्रभावी होने में समय लगता है। 78 वर्षीय बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग पर लिखा कि निश्चित रूप से कई अन्य चिंताएं हैं, जो मन को परेशान करती हैं। 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ ने आगे लिखा कि सरकारी अधिकारियों ने निर्धारित किया है कि 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोग काम करने के लिए बाहर नहीं जा सकते हैं। मेरे जैसे लोगों के लिए, मेरे पेशे और मेरे उम्र की हिसाब से यह सब एक तरह से काम मिलना बंद होने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आराध्या और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
 जस्टिस एसजे कत्थावाला और जस्टिस आरआई चागला ने राज्य सरकार की 30 मई और 23 जून के प्रस्तावों को रद्द कर दिया है। यह फैसला याचिकाकर्ताओं फिल्म एवं टीवी कलाकार प्रमोद पांडे और इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) की याचिकाओं पर सुनाया गया है।

'पिता की दूसरी शादी से नाराज थे सुशांत', संजय राउत बोले- अंकिता से रिश्ता टूटने की भी हो जांच

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें