अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन को शुक्रवार की देर रात मुंबई के नानावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें कार से घर जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी साथ थे। अमिताभ बच्चन ने सफेद और लाल रंग का जैकेट पहना था। उन्होंने सिर पर टोपी भी लगा रखी थी। ट्विटर वह अक्सर अपने विचार रखते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने 'बहू' का जिक्र किया है।
विज्ञापन
2 of 5
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : ibtimes
ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 'लोग अक्सर कहते हैं कि और ये है हमारी घर की बहू। ये नहीं कहते कि ये घर हमारी बहू का है।'
विज्ञापन
3 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
इससे पहले अमिताभ ने एक ब्लॉग में अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को लकर बात की थी। अपने इस ब्लॉग में उन्होंने लिखा कि दर्द से थोड़ा आराम मिला तो दुनिया अचानक बेहद खूबसूरत लगने लगी। आज दुनिया एक चमकदार सूरज की तरह चमक रही है। बहुत शांति है। यहां देखभाल के बेहद अच्छे इंतजाम हैं।
4 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Sony Liv Video
बिग बी ने आगे लिखा है कि उनका ज्यादातर समय काम में बीतता है इसलिए वो ये उगता हुआ और चमकदार सूरज देख ही नहीं पाते। कभी घर में, कभी कार में, कभी वैन में तो कभी स्टूडियो में समय बीतता है।
सोचने समझने के लिए बहुत समय है लेकिन कुछ समय बाद ये सब चला जाएगा। कुल मिलाकर इस ब्लॉग में बिग बी ने ये भी लिखा कि जिंदगी को बहुत ही लाइटली नहीं लेना चाहिए और अपने लिए भी थोड़ा समय निकालना जरूरी है।