फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चन खानदान की बेटी होकर भी लाइम लाइट से दूर रहती हैं श्वेता नंदा, इस क्षेत्र में खूब कमाया है नाम

Tue, 17 Mar 2020 12:00 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
shweta bachchan - फोटो : social media
बच्चन खानदान किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। इस खानदान में हर एक सदस्य ने अपने दम पर नाम और शोहरत कमाई है। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय सभी की अपनी अलग पहचान है। वहीं अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा भी किसी से कम नहीं हैं। एक स्टार के घर में जन्म लेने के बाद भी श्वेता ने कभी फिल्मों में आने के बारे में नहीं सोचा। इस वजह से वो हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं। श्वेता 17 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस खास मौके पर जानते हैं श्वेता से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।




 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
amitabh bachchan, shweta bachchan - फोटो : social media
श्वेता, बच्चन परिवार की बड़ी बेटी हैं। इसलिए हमेशा उन्हें घर पर खूब प्यार मिला। अमिताभ और जया ने उन्हें पढ़ाया लिखाया लेकिन वो कभी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। श्वेता ने शादी से पहले तक कोई भी प्रोफेशन नहीं अपनाया था। श्वेता की शादी कम उम्र में ही हो गई थी। श्वेता ने साल 1997 में निखिल नंदा से शादी की थी। निखिल एस्कॉर्ट ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
amitabh bachchan, shweta bachchan - फोटो : social media
निखिल अब अपना पूरा कंस्ट्रक्टिंग बिजनेस संभालते हैं। श्वेता ने 23 साल की छोटी उम्र में बेटी नव्या को जन्म दिया था। श्वेता ने हमेशा एक अच्छी हाउसवाइफ बनकर अपना घर संभाला। 10 साल तक घर की जिम्मेदारियां संभालने के बाद श्वेता ने अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। अब श्वेता सीएनएन आईबीएन की सिटिजन जर्नलिस्ट हैं। साल 2007 में श्वेता को एक बड़े चैनल के नए शो को होस्ट करने का ऑफर भी आया था।

 

4 of 7
Shweta Bachchan wedding pictures - फोटो : twitter
अब वो फाइनेंशियली भी अपने परिवार को सपोर्ट करती हैं। साल 2006 में श्वेता ने लॉरियल ऑफीशियल के लिए पहली बार मॉडलिंग की थी। इसके बाद साल 2009 में वो फिर से रैंप पर अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ उतरीं। कुछ समय पहले श्वेता डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के शो की शो स्टॉपर भी बनी थीं। इस शो में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।

 
विज्ञापन

5 of 7
Abhishek Bachchan, Shweta Nanda - फोटो : social media
इतने बड़े बिजनेसमैन की बीवी होने के बावजूद श्वेता एक नॉर्मल वुमेन की तरह लाइफ जीती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो अपनी हाउसवाइफ लाइफ को एंज्वॉय करती हैं। सुबह उठकर बच्चों के लिए खाना बनाती हैं। उन्हें स्कूल भेजती हैं। पति का सारा सामान मैनेज करती हैं। श्वेता की एक बेटी नव्या और बेटा अगस्त्य है। श्वेता कैमरा फ्रेंडली नहीं है। एक बार जब उन्हें करण जौहर के शो में जाने का ऑफर मिला था तो वो कैमरा फेस करने में काफी हिचकिचा रही थीं।

 
विज्ञापन

6 of 7
Amitabh Bachchan,Shweta Bachchan Nanda and Abhishek Bachchan - फोटो : social media
तब जया ने उन्हें समझाया कि तुम किसी की ना सुनो। जैसे तुम्हें समझ आए वो बोलो। लोगों के बारे में मत सोचो। श्वेता ने खुद भी एक बार कहा था कि उन्हें भीड़ के सामने कैमरा फेस करने में डर लगता है। 
बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे जब श्वेता बच्चन किसी शो को होस्ट करती हैं तो वो अपनी स्क्रिप्ट खुद ही लिखती हैं। लाइम लाइट से दूर रहने वाली श्वेता का मीडिया फील्ड में खूब नाम है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : viral bhayani
अक्सर फैमिली पिक में दिखने वाली श्वेता सिर्फ बच्चन परिवार की बेटी ही नहीं एक सक्सेसफुल मीडिया पर्सन भी हैं। फिल्मों में ना आने को लेकर एक इंटरव्यू में श्वेता बच्चन ने कहा था, 'मुझे कभी फिल्मों के ऑफर नहीं आए। ना ही मेरा चेहरा और आवाज हीरोइनों की तरह है। मुझे कैमरा फेस करना भी नहीं आता है। मैं जहां हूं और जो कर रही हूं उसमें खुश हूं।' अभिषेक हमेशा श्वेता को एक्टिंग करने के लिए कहते रहे लेकिन श्वेता ने कभी उनकी बात नहीं मानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें