फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे के साथ अभिषेक बच्चन की तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने कर दी गड़बड़ी, फिर किया करेक्शन

Mon, 02 Apr 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर पूरे 27 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। उमेश शुक्ला निर्देशित फिल्म '102 नॉट आउट' का मजेदार और इंट्रेस्टिंग ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और दोनों की केमिस्ट्री को 27 पहले की तरह ही बहुत पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन जहां लगातार एक के बाद एक फिल्में करने में व्यस्त रहते हैं वहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा कि 'वाघा बॉर्डर पर अभिषेक... जय हिंद... भारत माता की जय... उसने बताया कि यह गर्व करने वाला पल है... महान देशभक्ति... हमारे राष्ट्रीय झंडे पर गर्व... मैंने गार्ड सेरेमनी के लिए अपनी आवाज दी है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan
तस्वीर शेयर करते ही अमिताभ बच्चन को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने इसे तुरंत ठीक भी कर लिया। अमिताभ ने लिखा, 'करेक्शन... अभिषेक राष्ट्रीय झंडे के साथ तस्वीर में नजर आ रहे हैं.. यह अटारी बॉर्डर है।'
 

 

4 of 5
amitabh bachchan
गौरतलब है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज इंडो-पाक अटारी बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी में रोजाना सुनाई देती है। इस स्क्रिप्ट को डीआईजी फारुकी ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट को लेकर पहले कई आवाजों में रिकार्ड किया गया था फिर विचार आया कि किसी सेलिब्रिटी को चुना जाए और फिर अमिताभ बच्चन से संपर्क किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन फिल्म '102 नॉट आउट' के अलावा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है। यशराज बैनर तले बन रही यह फिल्म इसी साल 7 नवंबर को रिलीज होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें