फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुली' की शूटिंग के दौरान जब अमिताभ बच्चन ने मौत को भी दी थी मात, गणपति के द्वार पहुंची थीं जया

Mon, 02 Sep 2019 11:28 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने घर पर गणपति की मूर्ति की स्थापना की है। पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का खास महत्व है। कहते हैं गणपति बप्पा से जो भी मनोकामना मांगी जाए वो पूरी हो जाती है। गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बताते हैं। साल 1982 में जब अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद ठीक होकर घर पहुंचे तो जया बच्चन गणपति के द्वार पहुंची थीं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Dagdusheth Ganpati - फोटो : social media
फोटो जर्नलिस्ट वीरल भयानी ने एक पुराना किस्सा शेयर किया और बताया कि 'ऐसा कहा जाता है कि कुली के दौरान हुए हादसे के बाद जब अमिताभ बच्चन सही सलामत घर पहुंचे तो जया बच्चन महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय मंदिर दग्डूशेठ हलवाई गणपति मंदिर पहुंची थीं। जया बच्चन ने भगवान को धन्यवाद देते हुए सोने के कान के गहने चढ़ाए थे।' अमिताभ बच्चन खुद इस हादसे बाद अपना दूसरा जन्म मानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : file photo
साल 1982 में कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ के साथ फिल्म के सेट पर ऐसा हादसा हुआ था जिससे उनकी जान पर बन आई थी। फिल्म की शूटिंग बेंगलुरु में हो रही थी। सेट पर फाइट सीन के दौरान विलेन का घूंसा बिग बी के पेट में जोर से लगा और वो स्टील की एक मेज से जा टकराए। इससे उनके पेट में गहरी चोट आई थी।

4 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
इस घटना के बाद करीब 72 घंटे तक अमिताभ का ऑपरेशन नहीं किया गया जिसकी वजह से उनकी परेशानी और बढ़ गई। जब अमिताभ को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो जिंदगी और मौत से उनकी लड़ाई शुरू हो गई।  अमिताभ को करीब 2 महीने अस्पताल में गुजारने पड़े। देश दुनियाभर में फैंस उनके लिए धार्मिक स्थलों पर जाकर दुआएं मांगने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
coolie - फोटो : social media
जब अमिताभ बच्चन ठीक हो गए तो रास्ते में घर जाते हुए बिग बी को ये अहसास हो चुका था कि लोग उन्हें कितना प्यार करते हैं। मुंबई की सड़कें उनके पोस्टर्स से पटी पड़ी थीं। लोगों ने उनकी सलामती के लिए पूजा हवन तक करवाया था। लोगों की बेकाबू भीड़ घर पर उनका इंतजार कर रही थी। घर पहुंचकर उन्होंने हाथ हिलाकर अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। इस वास्तविक सीन को ही फिल्म कुली के अंतिम सीन के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें