अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में 'शहंशाह' के नाम से जाने जाते हैं, जिन्होंने सिनेमा जगत को एक से एक हिट फिल्म दी है। बिग बी अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और इसी वजह से वह लगातार चर्चाओं में भी रहते हैं। लेकिन इन दिनों अमिताभ बच्चन एक साउथ फिल्म की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, साउथ इंडस्ट्री में एक फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम 'चोर बाजार' है। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन का मजेदार कनेक्शन देखने को मिला है, जिसे देखकर खुद बिग बी तक हैरान रह गए हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।