फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बड़ी कामयाबी के लिए अमिताभ बच्चन ने दी पीएम मोदी को बधाई, ट्विटर पर लिखी ये बात

Thu, 21 May 2020 10:30 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया है कि देशभर में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर एक करोड़ के पार को गई है। इस योजना का काफी लोगों की जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। पीएम मोदी ने बुधवार को इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बड़ी उपलब्धि पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें बधाई दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर एक करोड़ के पार होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी की इस योजना को मील का पत्थर बताया और उन्हें बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आयुष्मान भारत मील का पत्थर जैसी कमायाबी के लिए बहुत बधाई।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। वहीं अमिताभ बच्चन के अलावा अभिनेता अजय देवगन भी आयुष्मान भारत योजना को मिली इस कामयाबी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत ने एक करोड़ लाभार्थियों की संख्या को पार कर लिया है। दो साल के भीतर एक बड़ी उपलब्धि। मैं इस मील के पत्थर पर श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूं। एक सेहतमंद राष्ट्र ही मजबूत राष्ट्र होता है।'
 

4 of 5
अजय देवगन और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया, 'यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। दो वर्ष से भी कम समय में इस कार्यक्रम ने काफी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।' इस ट्वीट में प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के सभी लाभार्थियों और उनके परिवार के लोगों को शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत से जुड़े सभी डॉक्टर्स, नर्सेस, स्वास्थ्य कर्मियों एवं बाकी लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम बनाया है। पीएम मोदी ने कहा, 'इस योजना ने अनेक भारतीयों का भरोसा जीता है जिसमें खासतौर पर गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोग शामिल हैं।' गौरतलब है कि मोदी ने सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत की शुरुआत की थी। इसे सरकार ने कहा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना है।

पढ़ें: पैदल चल रहे मजदूरों की हालत देख भावुक हुए शक्ति कपूर, गाना गाकर सरकार से की अपील- 'मुझे घर है जाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें