अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' को रिलीज हुए आज 43 साल पूरे हो गए हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अब अपनी फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' को लेकर एक पोस्ट लिखा है और इसके साथ ही फिल्म की कास्ट की कुछ तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं। अमिताभ ने बताया कि फिल्म ने 43 साल पहले सवा 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
विज्ञापन
2 of 5
बाहुबली 2
अमिताभ ने इस पोस्ट में बताया कि उस दौर में इस फिल्म ने इतना बिजनेस किया था कि आज के हिसाब से वो बाहुबली 2 के कलेक्शन से भी ज्यादा है। बता दें फिल्म ने 43 साल पहले सवा 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस फिल्म में तीन सुपरस्टार एक ही फ्रेम में नजर आए थे। वहीं बात प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 की करें तो सिर्फ भारत में ही फिल्म ने 510 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की थी।
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : sony tv twitter
अमिताभ ने बताया 70 के दशक में एक समय पर जब फिल्मों के टाइटल बहन, भाभी और बेटी के आसपास घूमते थे, ये उससे बिल्कुल ही अलग था। इस फिल्म ने अकेले मुंबई के 25 सिनेमाघरों में 25 हफ्ते पूरे किए थे। या वो जैसा कहते हैं... अब ऐसा नहीं होता...गए वो दिन...'।
4 of 5
अमर-अकबर-एंथोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, "अमर अकबर एंथोनी के सेट पर श्वेता और अभिषेक मुझसे मिलने आए थे... उस वक्त मैं होटल हॉलिडे इन के बॉलरूम में 'माय नेम इज एंथोनी गोंसाल्विस' गाने की शूटिंग कर रहा था... ये फोटो समुद्र तट के सामने की है... आज...AAA को 43 साल हो गए।"
इस फिल्म में अमिताभ के अलावा ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, शबाना आजमी, नीतू कपूर, परवीन बाबी, प्राण और निरूपा रॉय जैसे सितारे थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था।