फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस के मैसेजेस से परेशान हुए अमिताभ बच्चन, ब्लॉग लिखकर बताया हर एक को जवाब देना संभव नहीं

Mon, 17 Aug 2020 02:30 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना जैसी महामारी को मात देकर लौटे हैं। अमिताभ के साथ उनका पूरा परिवार (जया बच्चन कोरोना संक्रमित नहीं हुई थीं) भी इस महामारी की चपेट में आ गया था। लेकिन सभी ने एक- एक कर इस संक्रमण को मात दी और सभी अब अपने घर में हैं। लेकिन इसी बीच अब अमिताभ बच्चन बड़ी ही दुविधा में फंस गए हैं। जिसका जिक्र उन्होंने अपने एक ब्लॉग में किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
दरअसल अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए ही रूबरू होते हैं। लेकिन यही अब अमिताभ के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। अमिताभ रोजाना ब्लॉग लिखते हैं और वो कोशिश करते हैं कि अपने हर फैन को निजी रूप से जवाब दे सकें। लेकिन अब अमिताभ बच्चन का ये अंदाज उन पर ही भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक नया ब्लॉग लिखा है। अपने नए ब्लॉग में उन्होंने बताया है कि उनके फोन पर SMS जैम हो चुके हैं। व्हाट्सएप भी मैसेजेस से भरा पड़ा है और ईमेल पर 9800 मैसेज पड़े हुए हैं। अब अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया है कि वे इतने सारे मैसेजेस से परेशान हो गए हैं। उनकी मानें तो सभी को जवाब देना संभव नहीं है। इससे उनका काफी टाइम इसी काम में निकल रहा है। अमिताभ के मुताबिक वो सभी को निजी रूप से जवाब देना चाहते हैं क्योंकि ये उनका तरीका है, लेकिन अब ऐसा करना भी मुश्किल साबित हो रहा है।

4 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ अपने ब्लॉग में लिखते हैं, 'हर किसी की एक समय सीमा होती है, सभी के पास अपने काम होते हैं, कई बार मैं जवाब नहीं दे पाता हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ब्लेम गेम शुरू कर दिया जाए। ऐसा कर आप मेरा काम बढ़ा रहे हैं। मैं अपनी तरफ से बेस्ट कोशिश जारी रखूंगा। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में इस बाद का भी जिक्र किया है कि कई फैन्स ऐसे भी सामने आए हैं जो जानबूझकर कई सारे प्लेटफॉर्म पर उन्हें मैजेस भेजते हैं। ये फैन्स कोशिश करते हैं कि अमिताभ बच्चन कहीं ना कहीं तो उन्हें जवाब देंगे ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं कि वो अपने हर एक फैन की बात का जवाब दे सकें। लेकिन ऐसा करना उनके लिए नामुमकिन हो जाता है। क्योंकि फैंस के मैसेज ही इतनी तादाद में आते हैं। लेकिन इसी बीच फैंस की कई तरह की बातें करने लगते हैं जो अमिताभ को पसंद नहीं आ रही हैं। जिसका जिक्र उन्होंने अपने ब्लॉग में किया है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी ने जोड़े हाथ, बोले- सच्चाई को जीतने दो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें