बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अभिनेता भले ही अब उम्र के उस पड़ाव में हों, जहां कई लोग रिटायरमेंट के बाद आराम करते हैं, लेकिन वह आज भी सिनेमा जगत में सक्रिय हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन अपनी अदाकारी और दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें काम नहीं मिल रहा था और एक फिल्म ने रातों-रात उनकी किस्मत चमक दी थी। 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको अभिनेता की जिंदगी से जुड़े उस किस्से से रूबरू कराने जा रहे हैं, जब इंडस्ट्री में कोई उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं था और फिर एक फिल्म से वह सुपरस्टार बन गए थे।