फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की सुपरफ्लॉप 16 फिल्में, शर्त लगा लीजिए, इनके नाम भी नहीं सुने होंगे आपने

Thu, 10 Oct 2019 05:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan movies - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन 11 अक्टूबर को होता है। अगर आप अमिताभ बच्चन के बड़े वाले फैन हैं तो भी हम दावा करते हैं कि इन फिल्मों से आप अब तक अंजान है। जी हां, भले ही अमिताभ बॉलीवुड के शहशांह है, लेकिन उनके नाम पर ऐसी फिल्मों की भी लंबी फेहरिस्त है, जो कब आईं और कब चली गईं किसी को पता नहीं चला। आप खुद ही देखिए, क्या पहले इन फिल्मों का नाम भी आपने सुना। अमिताभ का ये लुक फिल्म 'तलिसमान' का है।
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan movies - फोटो : amar ujala
क्या 'बड़ा कबूतर' नाम की फिल्म के बारे में आप जानते हैं। इस फिल्म में अमिताभ ने काम किया। उनके साथ हेलन और अशोक कुमार भी थे। 'अग्नि वर्षा' नाम की फिल्म में अमिताभ भगवान बनकर आए। लेकिन फिल्म अमिताभ के लिए भाग्यशाली नहीं रही। 'एक नजर' में अमिताभ और जया बच्चन नजर आए। दोनों की जोड़ी पर्दे पर कमाल ना दिखे सकी। अमिताभ की फिल्म 'बंधे हाथ' के लिए दर्शकों ने भी टिकट खिड़की पर अपने हाथ बांधे रखे।
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan movies - फोटो : amar ujala
अमिताभ बच्चन और डिंपल कपाड़िया जैसे नामों के बावजूद फिल्म 'हम कौन है' अपनी पहचान नहीं बना पाई। 'गंगा देवी' नाम से बनी भोजपुरी फिल्म में निरहुआ के साथ अमिताभ भी दिखे। लेकिन फिल्म का नाम शायद ही कभी आपने सुना हो। 'पान खाए सैंया हमार' में अमिताभ बच्चन और रेखा साथ में थे। लेकिन फिल्म कब आई और कब गई किसी को पता ही नहीं चली। 'साधु संत' अमिताभ बच्चन की ऐसी ही फिल्म है। जो अपनी कोई पहचान नहीं बना सकी।

4 of 5
Amitabh Bachchan movies - फोटो : amar ujala
'अक्का-लीडर' में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ में दिखे। लेकिन फिल्म शायद ही किसी को दिखी। अमिताभ भोजपुरी फिल्म 'गंगोत्री' में बड़ी-बड़ी मूंछों के साथ दिखे। अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की यूं तो कई हिट फिल्में हैं। लेकिन एक फिल्म जो बिल्कुल नहीं चली, वो थी 'यार मेरी जिंदगी'। अमिताभ बच्चन की सुपरफ्लॉप फिल्मों में एक और नाम है, 'दिल जो भी कहे'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan movies - फोटो : amar ujala
शोले के सूरमा भोपाली तो आप को जरूर याद होंगे। लेकिन अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूरमा भोपाली' भी किसी को याद है?'विलायती बाबू' भी अमिताभ की ऐसी ही फिल्म है, जो शायद ही किसी को याद हो। अमिताभ बच्चन की 'बेशर्म' भी उनकी प्लॉप फिल्मों में शामिल है। 'अलादीन' में अमिताभ के साथ रितेश देशमुख भी थे। फिल्म रही सुपरफ्लॉप।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें