फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: 22 फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने निभाया ‘विजय’ का किरदार, जानें इस नाम के पीछे की मजेदार कहानी

Tue, 11 Oct 2022 02:37 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी और अनोखे अंदाज के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। बॉलीवुड के शहंशाह पिछले कई दशकों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। वह आज 80 साल के हो गए हैं। ऐसे में इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आप तक अभिनेता से जुड़े कुछ किस्से और कहानियां पहुंचा रहे हैं, जो बेहद दिलचस्प हैं। तो चलिए आज हम आपको उनके 22 फिल्मों में एक ही नाम विजय रखने के पीछे के मजेदार किस्से के बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
1969 में अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता की पहली ही फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद अमिताभ कई फिल्मों में नजर आए, लेकिन ऐसा लग रहा था कि मानों उनसे सफलता ने मुंह मोड़ लिया है और ऐसे में उन्होंने लगातार 12 फ्लॉप फिल्में दीं। इतनी फ्लॉप फिल्में देने के बाद अभिनेता काफी मायूस हो गए थे। लेकिन फिर उनके हाथ प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर लगी, जिसने उनकी किस्मत चमका दी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Amitabh Bachchan: अपनी बेहतरीन अदाकारी के बल पर बॉलीवुड के महानायक बने शहंशाह, इन 10 फिल्मों को देख होगा यकीन
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर ने अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन की तरह पहचान दिलाई, जो आज भी उनके साथ है। इस फिल्म को पहले कई सुपरस्टार को ऑफर किया गया था, लेकिन कोई भी रोमांटिक हीरो की इमेज को छोड़कर पर्दे पर एंग्री यंग मैन नहीं बनना चाहता था। बाद में अमिताभ बच्चन को यह फिल्म ऑफर हुई और उन्होंने इंस्पेक्टर विजय खन्ना का किरदार बखूबी निभाया। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे में इसके बाद 22 फिल्मों में अमिताभ बच्चन का नाम विजय ही रखा गया। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि इस नाम में ऐसा क्या खास है, तो चलिए बताते हैं आपको इसकी वजह...

Amitabh Bachchan: बिग बी के लिए बेहद खास है लेटे हनुमान जी का ये मंदिर, जानिए क्यों हर साल लगाते हैं अर्जी

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह पर कई किताबें लिखी जा चुकी हैं। ऐसे में जानी मानी लेखिका भावना सोमाया ने एक बार कहा था, हमारी इंडस्ट्री में एक प्रथा चलती है। जिस नाम से किसी एक्टर की फिल्म सुपरहिट साबित हो जाती है, तो ज्यादातर फिल्मों में उसका नाम वही रखा जाता है। ऐसे में जंजीर सुपरहिट होने के बाद अमिताभ बच्चन का नाम 22 फिल्मों में विजय रखा गया। वहीं, इस सिलसिले में लेखिका से जावेद अख्तर ने कहा था कि वो (अमिताभ बच्चन) हर चीज पर विजय पाते थे, शायद इसलिए फिल्मों में उनका नाम विजय रखा गया।

Amitabh Bachbach: हर दौर में फैशन आइकन बने अमिताभ बच्चन, स्टाइलिंग में आज भी यंग एक्टर्स को देते हैं टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन का नाम रहा 'विजय', देखें लिस्ट
 
फिल्म  साल
रण  2010
निशब्द  2007
गंगोत्री 2007
गंगा  2006
आंखें 2002
एक रिश्ता:द बांड ऑफ लव 2001
अकेला 1991
अग्निपथ  1990
शहंशाह 1988
आखिरी रास्ता 1986 
शक्ति  1982
शान 1980
दो और दो पांच 1980
दोस्ताना  1980
काला पत्थर 1979
द ग्रेट गैम्बलर 1979
त्रिशूल  1978
डॉन 1978
हेरा फेरी  1976
दीवार 1975
रोटी कपड़ा और मकान  1974
जंजीर 1973
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें