फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: 'शहंशाह' के बारे में क्या सोचते हैं शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा ने तारीफ में कही थी बड़ी बात

Tue, 11 Oct 2022 09:17 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार



 
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों की दुनिया के शहंशाह यानि अमिताभ बच्चन आज भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 11 अक्टूबर को बिग बी 80 बरस के होने वाले हैं। इस उम्र में भी वह कितने सक्रिय, मेहनती और समर्पित हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। आज भी वह जिस उत्साह और जिस ऊर्जा के साथ लगातार कई-कई घंटे बिना थके काम कर रहे हैं, उसकी कोई और मिसाल ढूंढे नहीं मिलती। अमिताभ बच्चन के उनके को-स्टार्स के साथ भी अच्छे संबंध रहे हैं। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं धर्मेंद्र से लेकर शत्रुध्न सिन्हा तक सभी के साथ उनके रिश्ते कैसे रहे हैं और वह बिग बी के बारे में क्या कहते हैं-
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी - फोटो : Social media
हेमा मालिनी
अमिताभ बच्चन के बारे में हेमा मालिनी कहती हैं कि, मैंने अमिताभ के साथ कई फिल्में की हैं और वह एक बेहतरीन को-स्टार हैं। हेमा ने बताया कि अमिताभ को दो अलग-अलग रूपों में याद करती हैं, पहला तो वह बहुत शांत और कम बोलते थे। अमिताभ सेट पर आने पर हमेशा तैयार रहते थे। उनके साथ काम करना बहुत आसान था। दूसरी ओर वह कई बार गंभीर भी हो जाते थे। बहुत बार वह सेट पर हल्के फुल्के मूड में भी रहते थे। हेमा मालिनी कहती हैं कि अमिताभ मनमोहन देसाई के साथ हमेशा बिंदास मूड में रहते थे।
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
शत्रुध्न सिन्हा
अमिताभ बच्चन और शत्रुध्न सिन्हा की दोस्ती के खूब चर्चे होते हैं। दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि, दोनों के बीच एक समय ऐसा भी आया था, जब शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन एक-दूसरे से ठीक से बात भी नहीं करते थे। हैरानी की बात ये है कि, शत्रुघ्न सिन्हा अपने और अमिताभ बच्चन की दरार की वजह एक अभिनेत्री को मानते हैं, जिसका खुलासा उन्होंने अपनी किताब 'एनीथिंग बट खामोश: द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी’ में किया है। उन्होंने किताब में लिखा, एक्ट्रेस जीनत अमान और रेखा उनके बीच दरार की वजह थीं। उन्होंने आगे कहा, 'काला पत्थर' के दौरान, एक अभिनेत्री उनके साथ बहुत घुलने-मिलने की वजह से चर्चाओं में थीं। वह उनसे मिलने आती थीं और वहीं अभिनेत्री ‘दोस्ताना’ के समय में आती थीं।
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन
जया बच्चन भी अमिताभ को एक अच्छा को-स्टार और बेहतरीन पति मानती  हैं। हाल ही में जया बच्चन ने बिग बी के शो केबीसी में खुलासा किया है कि जब अमिताभ किसी के काम से प्रभावित होते हैं तो उसे फूल या चिट्ठी भेजते हैं, लेकिन कभी जया बच्चन को नहीं भेजा है। ऐसे में अमिताभ मजाक में कहते हैं कि ये कार्यक्रम अब सार्वजनिक हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें