'जब तक बैठने को न कहा जाए शराफत से खड़े रहो...' इस डायलॉग को पढ़ने के बाद आप ये तो समझ ही गए होंगे कि हम आखिर किसकी बात कर रहे हैं। जी हां यहां बात हो रही है 70-80 के दशक के एंग्री यंग मैन की छवि गढ़ने वाले अमिताभ बच्चन की। जो करीब पिछले छह दशकों से हमारा मनोरंजन करते आ रहे हैं। इतनी उम्र हो जाने के बाद भी काम को लेकर बिग बी का जज्बा कम नहीं हुआ है। वह आज भी किसी युवा जितना बेधड़क काम करते हैं। 11 अक्टूबर को बिग बी अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं अमिताभ बच्चन के हिंदी भाषा को लेकर प्यार के बारे में-