फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ-आयुष्मान की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की बदली रिलीज डेट, जानें कब देगी दस्तक

Mon, 16 Dec 2019 12:43 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Ayushmann Khurrana,Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala mumbai
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। शूजित सरकार निर्देशित यह फिल्म 17 अप्रैल 2020 को रिलीज हो रही है। दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। सभी अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। यह फिल्म जूही चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई है जिसे रोनी लहरी और शील कुमार के राइजिंग सन फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
amitabh bachchan and ayushmann khurrana - फोटो : social media
फिल्म से जुड़े जो लुक अभी तक सामने आए हैं उनमें अमिताभ बच्चन बड़ी दाढ़ी और चश्मा लगाए एकदम बूढ़े व्यक्ति के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनकी नाक को प्रोस्थेटिक के जरिए अलग लुक दिया गया है। पहली नजर में देखने से 'बिग बी' का यह लुक काफी खड़ूस दिखता है जिसे फिल्म में उनका किरदार बताया जा रहा है। पहले यह फिल्म 28 फरवरी 2020 को रिलीज होनी थी लेकिन अब यह फिल्म करीब एक हफ्ते पहले 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

3 of 4
आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना की बात करें तो शूजित सरकार के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। उन्होंने फिल्म 'विक्की डोनर' में उन्हीं के निर्देशन में फिल्म जगत में डेब्यू किया था। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद आयुष्मान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'गुलाबो सिताबो' के अलावा आयुष्मान इन दिनों फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में भी व्यस्त हैं। वहीं अमिताभ बच्चन की बात करें तो अभी हाल में स्लोवाकिया में फिल्म चेहरे की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी उनके साथ हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि इस साल आयुष्मान खुराना हिट मशीन साबित हुए हैं। एक तरफ जहां हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बाला को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला तो वहीं दूसरी ओर आयुष्मान की फिल्म ड्रीमगर्ल ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई। वहीं आर्टिकल 15 में पुलिस किरदार में भी आयुष्मान खूब जमे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें