फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट-अनुष्का ने इटली जाकर गुपचप तरीके से की थी शादी, 2 साल बाद देखें पूरा वेडिंग एलबम

Wed, 11 Dec 2019 12:51 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
anushka virat
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की आज दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी है । दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी । इस खास दिन पर विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक-दूसरे पर प्यार बरसाया है । अनुष्का ने अपनी शादी की एक तस्वीर पोस्ट कर विराट के लिए खास मैसेज लिखा । वहीं विराट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है । 
विज्ञापन

2 of 9
Virat Anushka wedding album - फोटो : file photo
अनुष्का ने शादी की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'प्यार सिर्फ एक एहसास नहीं है । ये एक एहसास से कहीं ज्यादा है । मैं खुशनसीब हूं कि मुझे ये प्यार मिल पाया ।' वहीं विराट ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें वो अनुष्का के माथे को चूमते नजर आ रहे हैं । 
विज्ञापन

3 of 9
virushka wedding
उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'असल में जिंदगी में प्यार के अलावा कुछ नहीं है। जब भगवान आप पर मेहरबान होता है तो वो आपको ऐसा इंसान देता है जो आपको हर दिन प्यार का एहसास कराता है । ऐसे में आप सिर्फ आभार व्यक्त कर सकते हैं।' विरुष्का की वेडिंग एनिवर्सरी पर हम आपको एक बार फिर दिखाते हैं उनकी शादी की तस्वीरें.. 
 

4 of 9
virushka anniversary - फोटो : instagram
अपनी शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की थी। यह शादी सीक्रेट रखी गई थी।
विज्ञापन

5 of 9
virushka anniversary - फोटो : instagram
अनुष्का-विराट की वेडिंग को इंडियन टच देने के लिए शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इंतजाम किया गया था। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है।
विज्ञापन

6 of 9
Virushka
शादी में अनुष्का ने जो लहंगा पहना था उसकी कीमत 40 से 45 लाख बताई गई थी। इस रॉयल शादी में अनुष्का ने कुछ चुनिंदा मेहमानों को ही न्योता भेजा था। इस शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार के अलावा खास दोस्त शामिल हुए थे।
विज्ञापन

7 of 9
Virushka
विरुष्का ने शादी के दो रिसेप्शन दिए थे। एक दिल्ली में तो दूसरा मुंबई में। दिल्ली में हुए रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे।  इसके अलावा कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। दिल्ली में रिसेप्शन ताज होटल में दिया था।

8 of 9
virat anushka - फोटो : social media
दिल्ली वाले रिसेप्शन में अनुष्का ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी तो वहीं विराट काले रंग की शेरवानी पहने हुए थे। इस रिसेप्शन के चीफ गेस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने थे। पीएम मोदी ने नए नवेले जोड़े को एक-एक गुलाब का फूल दिया था। जिसे देखकर दोनों के चेहरे खिल गए थे।
विज्ञापन

9 of 9
virat anushka - फोटो : social media
विराट कोहली और अनुष्का  शर्मा ने दूसरा रिसेप्शन मुंबई के सेंट रीजिस होटल में दिया था। 'इस रिसेप्शन में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड हस्तियां का जमावड़ा लगा हुआ था। इस रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर ,पूर्व कप्तान एमएस धोनी, महानायक अमिताभ बच्चन और ऑस्कर विजेता गीतकार एआर रहमान भी अपने परिवार वालों के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए थे।
 

इन फिल्मों की एंडिंग ने फैंस को रुलाया, इस एक फिल्म को देखने के बाद तो कई प्रेमी जोड़ों ने कर ली 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें