फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स की वजह से नहीं बन पा रहा अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म का सीक्वेल, इस बार शगुन सिद्धार्थ का

Sat, 09 Jan 2021 02:12 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : Instagram
अनलॉक के तुरंत बाद अभिनेता आर माधवन की एक वेब सीरीज की शूटिंग दुबई में शुरू होने और फिर वहां निर्माता से पंगा होने के बाद पूरी टीम के बैरंग वापस लौट आने की खबर तो आपको याद ही होगी, इस पूरी अफरातफरी के केंद्र में रहे निर्माता निर्देशक गौरांग दोषी का नाम फिर से सुर्खियों में है। इस बार ये चर्चा है विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में वर्ष 2002 में आई फिल्म 'आंखें' का सीक्वल बनाने की नई कवायद को लेकर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Sidharth Malhotra - फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म 'आंखें' का सीक्वल बनाने की कवायद पिछले 15 साल से चल रही है लेकिन इस सीक्वल को सिर्फ खबरों में रहने की आदत है, पर्दे पर नहीं। इस सीक्वल के लिए अभिनेता बदले, निर्माता बदले और निर्देशक भी बदले लेकिन अब तक इस पर कोई जमीनी काम होता नजर नहीं आता। इसको लेकर ताजा खबर यह है कि निर्माता अब इस फिल्म को बनाने के लिए तैयार हैं और उन्होंने इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से बातचीत की है।
विज्ञापन

3 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तो विपुल के निर्देशन में बनी फिल्म 'आंखें' का भी हिस्सा रहे और इस सीक्वल का हिस्सा भी काफी लंबे समय से बने हुए हैं और बताया जा रहा है कि अब इसका हिस्सा सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे। फिल्म की पटकथा पूरी कर ली गई है और यह अपनी मूल फिल्म से बिल्कुल अलग होगी। हालांकि, फिल्म की तासीर वही रहेगी जो मूल फिल्म की है। सिद्धार्थ फिल्म में एक अंधे आदमी का किरदार निभाएंगे जबकि अमिताभ बच्चन के किरदार के बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

4 of 7
amitabh bachchan - फोटो : Social Media
वर्ष 2002 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद फिल्म 'आंखें' ने खूब नाम कमाया। इस नाम को देखते हुए इसके निर्माताओं ने फैसला किया कि वह इस फिल्म का सीक्वल भी बनाएंगे। पहली बार इसकी घोषणा वर्ष 2006 में हुई। जब मूल फिल्म को बनाया जा रहा था तो इस दौरान कई रचनात्मक विवादों की वजह से इसके निर्माता गौरंग दोषी और निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह के बीच काफी मतभेद पैदा हो गए। इसलिए जब सीक्वल की बात चली तो विपुल ने अपना नाम इस फिल्म से वापस ले लिया वहीं गौरंग ने फिल्म का निर्देशन करने की जिम्मेदारी अभिनेता सचिन पिलगांवकर को सौंपी।
विज्ञापन

5 of 7
अर्जुन रामपाल - फोटो : ANI
2006 के बाद फिल्म की कोई चर्चा लगभग 10 साल तक नहीं हुई। फिर 2016 में आकर अनीस बज्मी ने बताया कि वह फिल्म 'आंखें 2' की पटकथा पर काम कर रहे हैं। इसी साल घोषणा हुई कि फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अर्जुन रामपाल, ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिकाओं में होंगे। हालांकि, बाद में इलियाना ने मना कर दिया कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। फिल्म के दोबारा चर्चा में आने के बाद इलियाना का इस फिल्म से मना करना पहली दिक्कत थी और दूसरी दिक्कत तब आई जब गौरंग दोषी कुछ कानूनी समस्याओं में फंस गए।
विज्ञापन

6 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
बाद में फिल्म 'आंखें' का सीक्वल बनाने के अधिकार खरीदे राजतरु स्टूडियोज के कर्ता-धर्ता तरुण अग्रवाल ने। वर्ष 2019 में अनीस बज्मी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने 'आंखें 2' की पटकथा लगभग पूरी कर ली है और निर्माता अपना आपसी मतभेद भुलाकर इनको जल्द से जल्द बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अनीस ने बताया कि अमिताभ बच्चन इस सीक्वल का हिस्सा रहेंगे और जल्द ही बाकी के कलाकारों की भी घोषणा की जाएगी। इसी साल अनीस ने बताया कि सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस भी इस फिल्म का हिस्सा रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sidharth malhotra
'आंखें 2' को लेकर अमिताभ बच्चन के साथ कार्तिक आर्यन का नाम भी सामने आ चुका है और अब चर्चा सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम की है। फिल्म के सभी निर्माता तरुण अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल और सुनील लुल्ला मिलकर यह फिल्म बनाना चाहते हैं और अब वह गौरंग दोषी को इस फिल्म से बिल्कुल बाहर रखना चाहते हैं। गौरंग की वजह से ही कथित रूप से ये फिल्म अब तक आगे नहीं बढ़ पा रही है। खबरों के मुताबिक गौरंग को उनका हिस्सा देकर फिल्म के अधिकारों से उनका नाम ही हटा देने की योजना बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें