अचानक सामने खड़े फोटोग्राफर और भीड़ जोर-जोर से चिल्लाने लगी, रेखा समझ नहीं पा रही थी कि हुआ क्या? तभी उन्होंने पीछे मुड़ कर देखा और सारा माजरा समझ गईं।
विज्ञापन
अरसे बाद एक-दूसरे से टकराए रेखा-अमिताभ, और भीड़ लगी चिल्लाने
2 of 10
रेखा
असल में सालों बीत गए हैं कि लेकिन अमिताभ बच्चन और रेखा को लेकर लोगों में जो जिज्ञासा है, वो बरकरार है। बल्कि ये कहें कि समय के साथ-साथ लोगों की ये उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि क्या अमिताभ-रेखा फिर से एक दूसरे के साथ बैठते-उठते बात करते देखे जाएंगे?
विज्ञापन
अरसे बाद एक-दूसरे से टकराए रेखा-अमिताभ, और भीड़ लगी चिल्लाने
3 of 10
रेखा
ऐसे में जब कभी ऐसा मौका आता है कि जहां थोड़ा सा भी उस उत्सुकता को कम करने का मौका फोटोग्राफरों या चाहने वालों को मिलता वह कूद पड़ते हैं। यह मौका हाल ही में एक अवार्ड शो के दौरान हुआ।
अरसे बाद एक-दूसरे से टकराए रेखा-अमिताभ, और भीड़ लगी चिल्लाने
4 of 10
रेखा
दरअसल, बीती रात एक अवार्ड शो में रेखा पहुंची हुई थीं। रेखा आमतौर पर अवार्ड शो में बन ठन कर जाती हैं और खूब मन शिरकत करती हैं।
विज्ञापन
अरसे बाद एक-दूसरे से टकराए रेखा-अमिताभ, और भीड़ लगी चिल्लाने
5 of 10
रेखा
बीती रात भी वो ऐसा ही कर रही थीं। अवार्ड शो की रात की एक और खूबसूरती होती है। सितारे अवार्ड शो के हॉल में दाखिल होने से पहले और उसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हैं।
विज्ञापन
अरसे बाद एक-दूसरे से टकराए रेखा-अमिताभ, और भीड़ लगी चिल्लाने
6 of 10
रेखा
- फोटो : gettyimages
रेड कॉर्पेट पर अपना जलवा दिखाते हैं और फोटो खिंचाते हैं। रेखा भी इसी प्रक्रिया से गुजर रही थीं। अपनी सुनहरी साड़ी में वह बेहद आकर्षक लग रही थीं।
विज्ञापन
अरसे बाद एक-दूसरे से टकराए रेखा-अमिताभ, और भीड़ लगी चिल्लाने
7 of 10
रेखा
सामने फोटोग्राफरों की लाइन लगी थी। लेकिन तभी अचानक सारे फोटोग्राफर एक सुर में चिल्लाने लगे। सारी भीड़ अचानक अतिउत्साह में आ गई। रेखा को समझ नहीं आया, आखिर हुआ क्या है? तभी उन्होंने पीछे उलट कर देखा।
अरसे बाद एक-दूसरे से टकराए रेखा-अमिताभ, और भीड़ लगी चिल्लाने
8 of 10
अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन
- फोटो : gettyimages
पीछे देखी और एक पल को सन्न रह गई। पीछे अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ अवार्ड शो हॉल से बाहर आ रहे थे। इत्तेफाक से वो वही से बाहर आ रहे थे, जहां रेखा थीं।
अरसे बाद एक-दूसरे से टकराए रेखा-अमिताभ, और भीड़ लगी चिल्लाने
9 of 10
रेखा
यह देखकर सभी फोटोग्राफरों ने दोनों को एक साथ पोज देने की अपील करने लगे। भीड़ भी उन्हें साथ देखकर एक क्लिक के लिए उमड़ पड़ी। लेकिन दोनों ही एक दूसरे को देखकर असहज महसूस कर रहे थे।
अरसे बाद एक-दूसरे से टकराए रेखा-अमिताभ, और भीड़ लगी चिल्लाने
10 of 10
अमिताभ बच्चन और रेेखा
हालांकि थोड़े से समय के लिए ही सही पर फोटोग्राफरों को दोनों को साथ कैमरे में कैद करने का मौका मिल गया। हालांकि रेखा जल्द ही वहां से चली गईं और उनके पीछे-पीछे अमिताभ भी वहां से निकल गए।