बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और ब्यूटी क्वीन रेखा की लव स्टोरी के बारे में तो सभी जानते हैं। फिल्मी गलियों में एक दौरा ऐसा भी था, जब अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी कहा जाता था और इनकी प्रेम कहानियों के चर्चे लोगों की जुबां पर रहते थे। कहा जाता है कि दोनों में सीक्रेट लव था। इनकी जोड़ी ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। काम के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। अमिताभ ने तो कभी रेखा के संग प्यार को कबूल नहीं किया, लेकिन रेखा आज भी दिल ही दिल में उनको अपना मानती हैं। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आपको बताते हैं अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी के बारे में-