फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: तिरंगे से शशि कपूर का सम्मान, अमिताभ-शाहरुख समेत स्टार्स ने दी बैंड-बाजे से अंतिम विदाई

Tue, 05 Dec 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
बिग बी
शशि कपूर के पार्थिव शरीर का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे कपूर खानदान के साथ बॉलीवुड के कई सितारे सांताक्रूज पहुंचे थे। इनमें बिग बी, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और नसीरुद्दीन शाह जैसे बड़े सितारे शामिल थे।
विज्ञापन

2 of 6
संजय दत्त
अंतिम संस्कार से पहले सरकारी अधिकारियों ने शव को राजकीय सम्मान दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। शशि कपूर के निधन के बाद से लगातार मुंबई में बारिश हो रही है।

पढ़ें- राजकीय सम्मान के साथ शशि कपूर का अंतिम संस्कार, बॉलीवुड ने नम आंखों से दी विदाई
विज्ञापन

3 of 6
रणबीर कपूर
ऐसा लग रहा है उनके जाने का गम प्रकृति को भी है। भारी बारिश के बीच ही ये स्टार्स कल रात को ही शशि कपूर के मुंबई स्थित घर जानकी कुटीर पहुंचे थे। इनमें ऐश्वर्या राय, सैफ अली खान और करीना कपूर भी शामिल थे।

पढ़ें- शशि कपूर के निधन की खबर सुन बेहाल हुई उनकी को स्टार, बोलने की बजाय बहाती रहीं आंसू

4 of 6
शशि कपूर - फोटो : SELF
अमिताभ बच्चन ने तो शशि कपूर को याद करते हुए एक ब्लॉग भी लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि शशि कपूर उनको बबुआ कहकर बुलाते थे। साथ ही कभी-कभी अमित जी शशि कपूर के स्टाइल की कॉपी भी करते थे।
विज्ञापन

5 of 6
शशि कपूर
शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और बेटी संजना कपूर अमेरिका में थे। उनके भारत आने के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। शशि कपूर के शरीर को बैंड बाजे के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलीम खान
बता दें कि शशि कपूर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कल शाम करीब पौने पांच बजे उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। शशि कपूर के निधन के साथ कपूर खानदान की दूसरी पीढ़ी का अंत हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें