फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navya Naveli Nanda: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने शेयर कीं कैम्पस की तस्वीरें, लिखा 'अब घर बन चुका है'

Tue, 13 May 2025 03:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Grand Daughter Navya: महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने अहमदाबाद कैम्पस की कई तस्वरें शेयर की हैं और साथ ही एक खास नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन
1 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम@navyananda
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने आज सोशल मीडिया पर अपने कैम्पस की कई खास तस्वीरें शेयर की हैं, जो कैम्पस के अंदर की हैं। इन तस्वीरों में नव्या अपने दोस्तों संग मस्ती और सेल्फी खींचती नजर आ रही हैं। नव्या ने अपने शैक्षणिक जीवन की खास झलक पेश की, जहां वह कोर्स कर रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम@navyananda
नव्या ने शेयर की कैम्पस की तस्वीरें
इन तस्वीरों में नव्या ने अपने रोजमर्रा कॉलेज की झलक दिखाते हुए कई शानदार तस्वरीरें शेयर की हैं, जो उनके नाना अमिताभ बच्चन की चकाचौंध भरी लाइफ से बिल्कुल अलग और बहुत दूर है। नव्या का कैम्पस अहमदाबाद में है, जहां वह एक खास कोर्स कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Neha Dhupia: हांगकांग में बच्चों और पति संग मिट्टी से खेलती नजर आईं नेहा धूपिया, शेयर कीं क्यूट तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम@navyananda
तस्वीरों में दिखाई दी दोस्ती-मस्ती और हंसी
इन सभी तस्वीरों में नव्या के अलग-अलग मूड और फेस एक्सप्रेशन देखने को मिले। इन सभी तस्वीरों को उनकी शानदार कॉलेज लाइफ नजर आ रही है। कई तस्वीरों में नव्या अपने साथियों संग उत्साहित नजर आईं, तो कहीं हंसते, बातें करते हुए भी नजर आईं।

यह भी पढ़ें: Tom Cruise: अवनीत कौर के साथ नमस्ते करते नजर आए टॉम क्रूज, हॉलीवुड एक्टर का इंडियन स्टाइल देख फैंस हुए खुश

4 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम@navyananda
दोस्तों संग नव्या की खास तस्वीरें
नव्या, श्वेता बच्चन नंदा और व्यवसायी निखिल नंदा की बेटी हैं। श्वेता मेगास्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी हैं और नव्या अमिताभ की नातिन हैं। तस्वीरों की सीरीज को शेयर करते हुए नव्या ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, "एक कैंपस जो घर में बदल गया।" इस पोस्ट के साथ नव्या ने लाल दिल वाला इमेजी भी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम@navyananda
नव्या ने कैम्पस की हरियाली, लॉबी और खास मैगी की भी तस्वीर शेयर की
नव्या ने अपने कैम्पस की लाल ईंटों की दीवारें और दोस्ती और मस्ती से भरी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेहद पसंद की जा रही हैं, क्योंकि यह तस्वीरें नैचुरल हैं। नव्या की इन तत्वीरों को उनकी मां श्वेता बच्चन ने इमोजी के जरिए कमेंट किया और लिखा यम्म्मम...।

यह भी पढ़ें: Punit Malhotra: फराह खान ने पुनीत मल्होत्रा को दी जन्मदिन की शुभकामाएं, निर्देशक की शर्टलेस तस्वीर की शेयर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें