75 की उम्र में अमिताभ बच्चन ने स्टारडम के मामले में तीनों खान को पीछे छोड़ रखा है। आज भी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें शहंशाह के नाम से जाना जाता है। बिग बी लगातार फिल्मों में बने हुए हैं। जबकि नए हीरो-हीरोइन काम के लिए तरस रहे हैं। इस समय हर बड़ा स्टार अमिताभ के साथ काम करना चाहता है।
विज्ञापन
2 of 8
अमिताभ बच्चन
अमिताभ के फैंस के मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि इतने बड़े स्टार के पास कितनी संपत्ति होगी। तो हम आपको बता दें कि इस बात का खुलासा भी हो गया है। शुक्रवार को जया बच्चन ने राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
3 of 8
अमिताभ बच्चन
नामांकन के दौरान जया की ओर से दाखिल शपथपत्र में बच्चन परिवार की संपत्ति का विवरण भी दिया गया है। इसके मुताबिक, जया और उनके पति अमिताभ बच्चन के पास 10.01 अरब रुपए की संपत्ति है।
4 of 8
अमिताभ बच्चन
खबरों के मुताबिक, पिछले 6 साल में अमिताभ और जया की संपत्ति डबल हो गई है। 2012 में अमिताभ और जया की संपत्ति करीब 500 करोड़ रुपए थी। इस साल प्रॉपर्टी 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू चुकी है।
विज्ञापन
5 of 8
अमिताभ बच्चन
शपथ पत्र के मुताबिक, कपल के पास 460 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति है। वहीं चल संपत्ति 540 करोड़ रुपए है। दोनों के कई देशों के कई बैकों में अकाउंट हैं जिसमें करोड़ों रुपए जमा हैं। ज्वैलरी के मामले में अमिताभ, जया से आगे निकल गए।
विज्ञापन
6 of 8
अमिताभ बच्चन
जया के नाम पर 26 करोड़ रुपए की ज्वैलरी है। वहीं अमिताभ के पास 36 करोड़ रुपए से भी ज्यादा ज्वैलरी बताई जा रही है। यही नहीं अमिताभ 13 करोड़ की 12 गाड़ियों के मालिक हैं। जिसमें रोल-रॉयस, तीन मर्सिडीज, एक पोर्श और एक रेंज रोवर शामिल हैं।
विज्ञापन
7 of 8
अमिताभ बच्चन
एक बेहद दिलचस्प जानकारी निकलकर आई है कि अमिताभ के पास 9 लाख रुपए से ज्यादा के पेन हैं। मुंबई और दिल्ली के अर्बन एरिया में कई बंगलों के अलावा इस कपल का फ्रांस में 3175 वर्ग मीटर में फैली रॉयल प्रॉपर्टी भी है। उनके पास नोएडा, भोपाल, पुणे, अहमदाबाद और गांधीनगर में संपत्ति भी मौजूद है।
इतनी संपत्ति के अलावा बिग बी 100 करोड़ के कर्ज में भी डूबे हैं। जया के ऊपर 87,34,62,085 रुपए और अमिताभ के ऊपर 18,28,20,951 रु. क्रेडिट है। यानी कि दंपती पर कुल 100 करोड़ से भी ज्यादा का कर्ज है।