फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया के साथ घूमने को उतावले थे अमिताभ, बाबूजी के एक फैसले ने बदला नजारा

Sat, 03 Jun 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
आज यानि 3 जून को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 44 साल हो गए हैं। उनके बेटे अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के किस्से तो आम हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाखों दिलों की धड़कन अमिताभ बच्चन की शादी बहुत जल्द बाजी में हुई थी। साथ ही मीडिया को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई थी। आइए जानते हैं अमिताभ और जया की शादी से जुड़ा एक रोचक किस्सा।
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
हालांकि दोनों की पहली मुलाकात पुने फिल्म इंस्टिट्यूट में हुई थी लेकिन 'गुड्डी' के सेट पर दोनों की जान-पहचान हुई। उस समय जया अमिताभ से ज्यादा फेमस थीं। इस बारे में जया ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैं उनसे गुड्डी के सेट पर मिली थी और काफी इंप्रेस भी हुई थी। साथ ही इस बात ने भी मुझे आकर्षित किया कि वो हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं। मुझे बहुत जल्दी ही उनसे प्यार हो गया था।'
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
वहीं अमिताभ को 'एक नजर' के सेट पर जया से प्यार हुआ। कहा जाता है कि राजेश खन्ना जया के करीबी दोस्तों में से एक थे। उन्होंने जया से कहा था कि वो अपने और अमिताभ के रिश्ते के बारे में एक बार सोच लें और तभी आगे बढ़ें लेकिन जया इस कदर प्यार में डूबी हुई थीं कि किसी की एक ना सुनी।

4 of 6
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
इसके बाद अमिताभ ने जया से वादा किया कि अगर उनकी फिल्म 'जंजीर' हिट होती है तो वो जया के साथ विदेश यात्रा पर जाएंगे और ये उस समय की सुपर हिट फिल्म साबित हुई। लेकिन हरिवंश राय बच्चन को अमिताभ की शादी से पहले उनके और जया के साथ घूमने पर आपत्ति थी। 
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
इसलिए अमिताभ ने डिसाइड किया कि पहले वो जया से शादी करेंगे और इसके बाद वो घूमने जाएंगे लेकिन अमिताभ को अपना वादा भी तो पूरा करना था। इसी के चलते उन्होंने तुरंत जया से शादी रचा ली और अगले ही दिन लंदन रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
शादी बहुत ज्यादा धूमधाम से नहीं की गई थी। वो नहीं चाहते थे कि इस बारे में मीडिया को पता चले इसलिए उन्होंने अपने एक दोस्त के घर शादी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें