फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों के लिए अमिताभ-आमिर के बाद अब ऐश्वर्या राय आईं आगे, कहेंगी 'तू देश मेरा'

Sat, 01 Jun 2019 12:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
पिछले दिनों पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत को देश भूला नहीं है। हमले के बाद पूरा देश शहीदों के परिवारों की मदद के लिए आगे आया था। बॉलीवुड समेत दूसरे क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों ने अपने-अपने स्तर पर मदद की। अब एक बार फिर बॉलीवुड स्टार्स पुलवामा में शहीद जवानों को एक स्पेशल ट्रिब्यूट देने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, शहीदों के लिए एक वीडियो बनाया जाएगा। खास बात ये है कि इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर दिखाई देंगे। यही नहीं इस वीडियो के लिए कुल 14 एक्टर्स शूट करेंगे और इसका नाम होगा 'तू देश मेरा'। ज्यादातर एक्टर्स ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली। अभी ऐश्वर्या राय का हिस्सा फिल्माया जाना बाकी है।
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan - फोटो : social media
हाल ही में इंटरनेट पर बिग बी, आमिर खान और रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें वो वीडियो के लिए शूटिंग करते दिखाई दिए। यह वीडियो 27 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। प्रोडक्शन हाउस ने ऐश्वर्या की एक तस्वीर भी ट्वीट की है, जिसमें वो सलामी देती दिखाई दे रही हैं।

4 of 5
ranbir kapoor - फोटो : social media
प्रोडक्शन हाउस ने लिखा कि 'हम आधिकारिक रूप से ऐलान करते हैं कि तू देश मेरा गाना पुलवामा शहीदों के नाम करेंगे। इस वीडियो में बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स का सपोर्ट मिला है। इसे हम सीआरपीएफ डे यानी 27 जुलाई को रिलीज करेंगे।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
करीब 4 मिनट के इस वीडियो में स्टार्स जवानों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते दिखाई देंगे। वहीं ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो डायरेक्टर मणिरत्नम की नई फिल्म में दिखाई देंगी। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने खुद इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें