फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 फिल्मों में माधवन ने निभाया दमदार किरदार, नई फिल्म से दुनिया को चौंकाएंगे

Sat, 01 Jun 2019 12:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
जमशेदपुर में जन्मे रंगनाथन माधवन उन गिने चुने साउथ सुपरस्टार्स में से हैं जो फर्राटेदार हिंदी बोलते हैं। टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाले माधवन पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। एनसीसी में बेस्ट कैडेट रहने पर माधवन को ब्रिटिश सेना में प्रशिक्षण प्राप्त करने का भी मौका मिला। अब तक चार फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके माधवन की सिनेमा में बोहनी मणिरत्नम की फिल्म अलाइपायुथे से मानी जाती है, हालांकि इससे पहले वह सुधीर मिश्रा की फिल्म इस रात की सुबह नहीं और एक अंग्रेजी फिल्म इनफर्नों में भी काम कर चुके थे। अधिकतर तमिल और हिंदी फिल्मों में ही दिखने वाले माधवन ने पिछले साल फिल्म सब्यसाची से तेलुगू सिनेमा में भी डेब्यू किया। माधवन के जन्मदिन पर आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा में उनके 10 दमदार किरदारों के बारे में। देखिए आगे की स्लाइड्स-
विज्ञापन

2 of 11
R Madhavan
किरदार - नंबी नारायणन
फिल्म - राकेट्री-द नंबी इफेक्ट

इस साल आने वाली यह फिल्म आर माधवन के लिए बहुत खास है। इस फिल्म में माधवन अभिनय के साथ साथ लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे है। माधवन फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट से बतौर निर्माता भी जुड़े है। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और ऐरोनॉटिक्स इंजीनियर नंबी नारायण के जीवन पर आधारित इस  फिल्म में माधवन टाइटल रोल कर रहे रहे है। फिल्म के आखिरी शेड्यूल के लिए माधवन इन दिनों यूरोप और अमेरिका की यात्रा पर हैं।
विज्ञापन

3 of 11
R Madhavan
किरदार- विक्रम 
फिल्म - विक्रम वेधा

2017 में पुष्कर गायत्री की जोड़ी के निर्देशन में बनी तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम वेधा दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक बड़ी हिट फिल्म रही। इस फिल्म में एक पुलिसवाले विक्रम के किरदार में आर माधवन ने उम्दा अभिनय का परिचय दिया। फिल्म में माधवन के अलावा विजय सेतुपति, श्रद्धा श्रीनाथ और वरलक्ष्मी सरदकुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म विक्रम वेधा को 65वे दक्षिण फिल्मफेयर समारोह में 4 पुरस्कारों से सम्मानित किया और माधवन को बेस्ट क्रिटिक्स अवार्ड से नवाजा गया। फिल्म जब हिंदी में डब करके रिलीज की गई तो भी सुपरहिट रही।

4 of 11
R Madhavan
किरदार- अली तोमर
फिल्म - साला खडूस 

तमिल फिल्मों की निर्देशक सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म साला खडूस में माधवन ने एक बॉक्सिंग कोच अली तोमर की भूमिका निभाई। राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन में बनी यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रंग जमाने में सफल रही । साला खडूस को फिल्म समीक्षकों की खूब तारीफ मिली और माधवन के किरदार की भी जमकर तारीफ हुई। 
विज्ञापन

5 of 11
R Madhavan
किरदार- मनोज शर्मा मनु
फिल्म - तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 

आमतौर पर सीक्वेल फिल्मों में कहानियां और किरदार काफी कुछ बदल जाते हैं और कलाकारों के सामने पिछली फिल्म की कामयाबी दोहराने की चुनौती भी रहती है। तनु वेड्स मनु की इस सीक्वेल में मनु के किरदार में माधवन ने अपनी अदाकारी का एक अलग ही आयाम दिखाया। जहां पहली फिल्म में वह बहुत ही साधारण किस्म के इंसान बने, इस फिल्म में अपनी पत्नी को मजा चखाने के लिए उन्होंने एक अलग रूप धरा। फिल्म ने करीब 258 करोड़ रुपये की कमाई की। कंगना रनौत, आर माधवन, जिम्मी शेरगिल, स्वरा भास्कर और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकारों के सजी इस फिल्म ने दो फिल्मफेयर और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। 
विज्ञापन

6 of 11
R Madhavan
किरदार - मनोज शर्मा मनु 
फिल्म - तनु वेड्स मनु

2011 में आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म तनु वेड्स मनु कहानी, किरदार और पृष्ठभूमि तीनो मामलो में एक अलग छाप छोड़ गई। कंगना रनौत के साथ माधवन ने पहली बार इस फिल्म में  काम किया।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और इसे एक कम्पलीट फैमिली एंटरटेनर फिल्म करार दिया गया। इस फिल्म में माधवन का गंभीर किरदार लोगों का प्यार जीतने में सफल रहा और उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई।
विज्ञापन

7 of 11
R Madhavan
किरदार- फरहान कुरैशी
फिल्म – 3 इडियट्स

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म थ्री इडियट्स हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी जैसे नामचीन अदाकारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इतना ही नही इस फिल्म ने एशियाई बाजार में भी तगड़ी कमाई की । वैसे तो इस फिल्म के सभी किरदारों के अभिनय एक से बढ़कर एक था लेकिन इतने कलाकरो के बीच फरहान कुरैशी के किरदार में आर. माधवन ने अपनी अलग पहचान बनाई। माधवन को बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल के लिए नामित भी किया गया। 

8 of 11
R Madhavan
किरदार – मनोहर
फिल्म- 13बी 

2009 में तमिल निर्देशक विक्रम कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 13 बी एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में आर माधवन, नीतू चंद्रा और सचिन खेड़ेकर मुख़्य भूमिकाओं में दिखे। 13 बी में माधवन ने  मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति मनोहर की भूमिका निभाई और अपने उम्दा अभिनय से मनोहर के किरदार में जान डाल दी। लगात के हिसाब से फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई और रेडिफ ने इसे 2009 की बेस्ट फिल्म का खिताब दिया।

9 of 11
R. Madhavan - फोटो : social media
किरदार - श्याम सक्सेना 
फिल्म - गुरु 

सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक मणिरत्नम के निर्देशन में वर्ष 2007 में बनी फिल्म गुरु में आर माधवन ने श्याम सक्सेना का किरदार निभाया। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या रॉय, और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में माधवन का किरदार काफी अहम था और माधवन ने उस किरदार को उतनी ही शिद्दत से निभाया। इस फिल्म को 2007 के कान फिल्म फेस्टिवल में भी जगह मिली। 

10 of 11
R Madhavan
किरदार- अजय राठौड़ 
फिल्म - रंग दे बसंती

राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में 2006 में  रिलीज हुई फिल्म रंग दे बसंती हिंदी सिनेमा की ट्रेंड सेटिंग फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में आर माधवन ने एक बहुत महत्वपूर्ण किरदार निभाया। फिल्म ने 97 करोड़ की कमाई की और इस फिल्म को बेस्ट फिल्म सहित छह फिल्मफेयर अवार्ड्स मिले। 
विज्ञापन

11 of 11
R Madhavan
किरदार - माधव शास्त्री
फिल्म - रहना है तेरे दिल में

तमिल फिल्म मिन्नले की रीमेक रहना है तेरे दिल में माधवन की हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म है। फिल्म में उनकी जोड़ी दीया मिर्जा के साथ बनती है और साथ में सैफ अली खान भी फिल्म में एक अहम किरदार में हैं। फिल्म के गाने सुपरहिट रहे और अब तक एफएम चैनलों के पसंदीदा गानों में से हैं। फिल्म ने रिलीज के वक्त तो खासा बिजनेस नहीं किया लेकिन टेलीविजन पर रिलीज होने के बाद इसे रोमांटिक सिनेमा में कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें