फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: 22 साल पहले अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे पर रखा था कदम, टेलीविजन पर भी बजा बिग बी का डंका

Tue, 11 Oct 2022 01:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी फिल्मी सितारे का सफर देखने में जितना आसान लगता है, असल में वह उतना ही मुश्किल होता है। यह बात सिर्फ आज के कलाकारों पर ही नहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पर भी पूरी तरह से लागू होती है। बिग बी ने पांच दशकों में अपने बेहतरीन अभिनय से जो पहचान बनाई है वह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। शुरुआती दिनों में 'फ्लॉप किंग' के तमगे से नवाजे गए अमिताभ को आगे चलकर 'एंग्री यंग मैन' से लेकर 'शहंशाह' और 'सदी के महानायक' के टैग से भी नवाजा गया। फिल्मों अपनी धाक जमाने के बाद जब समय का चक्र पलटा तो महानायक को भी टीवी का रुख करना पड़ा, जो उन्हें बखूबी तय किया। दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए बहुमुखी होना बहुत जरूरी होता है, जो अमिताभ ने सफलतापूर्वक किया। अपनी कई फिल्मों से सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने वाले 'एंग्री यंग मैन' ने टेलीविजन पर काम कर लोगों की सोच को बदल दिया था। उनके 80 वर्ष के होने के उपलक्ष्य में 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आपको उनके टीवी के सफर के बारे में बताने जा रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस शो से किया डेब्यू
अमिताभ इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जो एक्टिंग से लेकर आज के समय के सितारों के साथ तालमेल बिठाने के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्मों में दमदार और बेहतरीन अभिनय कर सदी के महानायक का टैग हासिल करने वाले अमिताभ बच्चन ने समय को बदलता देख साल 2000 में टीवी के मोस्ट पॉपुलर क्विज गेम शो 'केबीसी' से टेलीविजन के अपने सफर की शुरुआत की थी। बिग बी साल 2000 में पहली बार प्रसारित हुए 'कौन बनेगा करोड़पति' के पहले सीजन को होस्ट करते नजर आए थे। महानायक के फैंस ने टीवी पर भी अपने पसंदीदा कलाकार का स्वागत खुले दिन से किया और उन्हें इस रूप में बेहद पसंद किया था। 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ शुरू हुआ यह सफर आज भी सुचारू रूप से चल रहा है।   
Bachchan Back to Beginning: ‘शहंशाह’ की फौलादी जैकेट देखते ही रह गए अभिषेक, अमिताभ की फिल्मों का रोचक सफरनामा 
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के साथ इन शोज में आए नजर
टेलीविजन आज के समय में कलाकारों के लिए एक बहुत ही बढ़िया प्लेटफॉर्म बने के उबरा है। लेकिन एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड के कलाकार छोटे पर्दे का रुख करने में कतराते थे, क्योंकि यह सिनेमा के बजाय मनोरंजन का एक घरेलू माध्यम है जो दर्शकों को एक बड़ी दुनिया में ले जा सकता है। हालांकि टीवी पर दस्तक देने में परहेज करे बिना अमिताभ ने छोटे पर्दे पर कई कमाल के शोज में अपना दम दिखाया। 'केबीसी से शुरू हुए इस सफर में बिग बी अनेक शोज में अपने हुनर को और सुंदरता से पेश करते नजर आए। इस टीवी शोज ने अमिताभ के हुनर को और ज्यादा निखारने का काम कियाहै, यह हम नहीं बल्कि खुद महानायक कहते हैं। आइए जानते हैं अमिताभ ने किन-किन शोज में काम किया है।   
Amitabh Bachchan: फिल्मी पर्दे ही नहीं सोशल मीडिया के भी शहंशाह हैं बिग बी, कई यंग कलाकारों को देते हैं टक्कर
शो का नाम  किस साल में शुरु हुआ  किस रोल में नजर आए अमिताभ बच्चन
 कौन बनेगा करोड़पति 2000  होस्ट
बिग बॉस 3 2009 होस्ट
युद्ध 2014  बिजनिमैन के रूप में
आज की रात है जिंदगी 2015 होस्ट
 एस्ट्रा फोर्स 2016 एनिमेटेड सुपरहीरो
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापनों में भी बिग बी का दबदबा
बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक धूम मचाने वाले अमिताभ बच्चन ने टेलीविजन पर कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी काम किया है। इनमें डाबर, नवरत्न तेल, कैडबरी से लेकर कल्याण ज्वैलर्स तक कई बड़े नाम शामिल हैं। अमिताभ बच्चन आज के समय में भी टीवी विज्ञापनों में नजर आने वाले टॉप 10 सेलेब्स में शामिल हैं। मतलब साफ है टीवी पर भी सदी के महानायक का जादू बरकरार है।  
Amitabh Bachchan: बचपन में ऐसे दिखते थे एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन,मासूमियत पर हार बैठेंगे दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें