हिंदी सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन का आज 80वां जन्मदिन है। वह अपनी फिल्मों के लिए आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। बीते लंबे समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अभिनेता आज भी सिनेमा जगत में सक्रिय हैं। फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन अपने रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिए भी दर्शकों से जुड़े हुए हैं। करियर के शुरुआत में मिली असफलताओं के बाद बुलंदियों तक पहुंचे अमिताभ ने काफी लंबा सफर तय किया है। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आपको बता रहे हैं कि बिग बी ज्योतिष पर कितना विश्वास करते हैं।